{"_id":"5d2561888ebc3e6d10747a04","slug":"gurugram-scientist-family-murder-suicide-case-got-a-third-door-in-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम सामूहिक हत्याकांड में नया मोड़, घर में तीसरा दरवाजा देख पुलिस हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरुग्राम सामूहिक हत्याकांड में नया मोड़, घर में तीसरा दरवाजा देख पुलिस हैरान
Wed, 10 Jul 2019 09:24 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Jul 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित उप्पल साउथ एंड में वैज्ञानिक परिवार हत्या व आत्महत्या कांड के नौवें दिन मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को घर के अंदर तीसरा दरवाजा मिला है जो लॉबी की तरफ खुलता है जो सीढ़ी की ओर जा रहा है। पुलिस जांच में पाया गया कि यह दरवाजा कभी पूरी तरह बंद ही नहीं होता। इस संबंध में मृतक डॉ परिवार के कई रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस दरवाजे को लेकर पुलिस दूसरे कोण से भी जांच में जुट गई है।
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन गर्ग
उप्पल साउथ एंड के जिस ग्राउंड फ्लोर के मकान में डॉ श्रीप्रकाश और उसका परिवार रहता था। मकान में प्रवेश के दौरान ड्राइंग रूम और उसके दायें हाथ में अंदर जाने पर दो बेडरूम है। पड़ोसियों के मुताबिक वारदात के बाद पुलिस की मौजूदगी में जब घर का दरवाजा खोला गया तो दोनों दरवाजे अंदर से बंद मिले थे। हालांकि उस वक्त पुलिस को भी किसी तीसरे दरवाजे की जानकारी नहीं थी क्योंकि उस दरवाजे के आगे लोहे की जाली लगी हुई थी।
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन झा
पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक वारदात के बाद डॉ श्रीप्रकाश के मकान की दोबारा जांच की गई तो उसमें तीसरा दरवाजा मिला तो उनके मकान की लॉबी में खुलता है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह दरवाजा पूरी तरह बंद ही नहीं होता। जब पुलिस ने इस दरवाजे को लेकर उनके रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की तो वे भी इससे अनजान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन झा
फोन पर हुई बातचीत में डॉ श्रीप्रकाश की बहन शकुंतला ने बताया कि इस दरवाजे को लेकर हमें भी पुलिस से जानकारी मिली है। लेकिन वह दरवाजा खुला हुआ था इसकी जानकारी हमें भी अभी मिली है। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही दिन से कह रही हूं कि मेरा भाई मुन्ना (डॉ श्रीप्रकाश) अपने परिवार की तो छोड़ो किसी की भी हत्या नहीं कर सकता। इस दरवाजे के मिलने से पूरी आशंका है कि इस वारदात को किसी ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस दरवाजे को लेकर हमसे भी पूछताछ की थी। उन्होंने मांग कि की कि पुलिस इस दरवाजे को अपनी जांच में प्राथमिकता के साथ लेकर चले।
विज्ञापन
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन झा
डॉ श्रीप्रकाश की भांजी सोनल ने बताया कि मैं भी मामा जी के घर पर कई बार आई हूं लेकिन इस दरवाजे की मुझे भी जानकारी नहीं थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसे लेकर डॉ. कोमल के मायके वालों से भी जानकारियां जुटाई जा रही है इसके अलावा बिल्डिंग में रहने वाले पड़ोसियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सेक्टर-50 थाना प्रभारी निरीक्षक शाहिद अहमद ने बताया कि पुलिस जांच में तीसरा दरवाजा मिला है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वारदात में इस दरवाजे का प्रयोग किया गया था। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।