फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram four murder police suspect problem in daughter in law and tenant mobile send all mobiles for forensic probe

चौहरा हत्याकांड: पुलिस को है बहू और किरायेदार के मोबाइल से छेड़छाड़ होने का शक, सभी के फोन भेजे डाइटेक

Tue, 31 Aug 2021 11:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 31 Aug 2021 11:05 AM IST
सार

राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह के अपनी बहू सुनीता यादव, किराएदार केके तिवारी, उसकी पत्नी अनामिका तिवारी, बेटी सुरभि तिवारी की हत्या के मामले की जांच में पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।

विज्ञापन
Gurugram four murder police suspect problem in daughter in law and tenant mobile send all mobiles for forensic probe
gurugram murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में हुई चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पुलिस पूर्व फौजी की दिवंगत बहू, किराएदार और आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उधर, बहू और किराएदार के मोबाइल से छेड़छाड़ होने की आशंका के चलते दोनों हैंडसेट डिजिटल इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग एंड एनालिसिस (डाइटेक) भेजे गए हैं। दूसरी ओर, वारदात के आरोपी रिटायर्ड फौजी की जेल में वीडियोग्राफी कराने की अनुमति पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन


राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह के अपनी बहू सुनीता यादव, किराएदार केके तिवारी, उसकी पत्नी अनामिका तिवारी, बेटी सुरभि तिवारी की हत्या के मामले की जांच में पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राव राय सिंह, उसकी बहू सुनीता यादव, उसके बेटे आनंद यादव, किराएदार केके तिवारी, उनकी पत्नी अनामिका तिवारी और चचेरी बहन के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाई है।

माना जा रहा है कि पुलिस के पास कुछ जानकारी है, जिसकी पुष्टि के लिए तफ्तीश चल रही है। इस पर पालम विहार थाने की साइबर सेल काम कर रही है। उधर, पुलिस को मरने वालों के मोबाइल के साथ छेड़छाड़ होने का अंदेशा है। इसके चलते सारा डाटा रिट्राइव करने के लिए इनके हैंडसेट डाइटेक भेजे गए हैं।

पुलिस अदालत में आरोपी की वीडियो रिकार्डिंग की अनुमति पर अपना पक्ष रखेगी। इस बारे में आरोपी पक्ष के वकील प्रशांत यादव का कहना है कि वे इसका विरोध करेंगे। उनका कहना है कि पुलिस के पास इस तरह की अनुमति लेने का कोई आधार नहीं है।

मामला चार लोगों की नृशंस हत्या का है। इसलिए पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के लिए तीनों के मोबाइल डाइटेक भेजे गए हैं। वहां इनके हैंडसेट की जांच होने के बाद मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।- राजीव यादव, एसीपी उद्योग विहार, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed