दिल्ली के दक्षिण जिले के महरौली थाना इलाके में एक छात्रा ने मंगलवार शाम को तीसरी मंजिल की छत से कूदकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि छात्रा ट्विंकल (23) बत्रा अस्पताल के पास स्थित एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से एमबीए कर रही थी और सहपाठी युवक करण उसका दोस्त था। वह उसे मिलने का टाइम नहीं दे रहा था। इस बात से छात्रा नाराज थी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने अहमदाबाद, गुजरात में रहने वाले छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है।
प्यार में दी जान: बॉयफ्रेंड की एक न से खफा छात्रा तीसरी मंजिल से कूदी, दोनों के बीच एक दिन पहले हुई थी ये बात
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन