{"_id":"611c79e1570e084d73274f55","slug":"ghaziabad-muradnagar-murder-girlfriend-presses-dead-body-under-sofa-taking-idea-from-tv-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद हत्याकांड: सीरियल से आया आइडिया और प्रेमिका ने सोफे के नीचे गाड़ दिया शव, बदबू खत्म करने को किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद हत्याकांड: सीरियल से आया आइडिया और प्रेमिका ने सोफे के नीचे गाड़ दिया शव, बदबू खत्म करने को किया घिनौना काम
Wed, 18 Aug 2021 08:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Aug 2021 08:51 AM IST
विज्ञापन
मोदीनगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के मुरादनगर में सात दिन पूर्व खैराजपुर गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुए मुरसलीम का शव प्रेमिका के घर में सोफे के नीचे जमीन में दबा मिला। पुलिस ने प्रेमिका व उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। प्रेमिका ने बताया कि टीवी सीरियल से आइडिया लेकर उसने प्रेमी का शव सोफे के नीचे दबाया था। खुरपे से गड्ढा खोदकर शव उसमें दफना दिया। शव से बदबू न आए, इसके लिए ऊपर से नमक डाल दिया। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि मुरसलीम उससे शादी करना चाहता था। शादी से इनकार करने पर मुरसलीम ने उसी के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मुरसलीम को फंदे से लटका देखकर घबरा गई थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। उसने किसी तरह खुद को संभाला और फंदा काटकर मुरसलीम के शव को नीचे उतारा। इसके बाद सोफा हटाकर उसके नीचे खुरपे से गड्ढा खोदकर शव उसमें डालकर ऊपर नमक और मिट्टी डाल दी।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
युवती से पूछा गया कि शव को गड्ढे में दबाने का ख्याल कैसे आया तो उसने बताया कि एक दिन पड़ोसियों के घर टीवी पर सावधान इंडिया सीरियल देखा था। जिसमें शव को गड्ढे में दबाने का दृश्य दिखाया गया था।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद उसके दिमाग में वहीं सीन आया। मुसरलीम और उसकी प्रेमिका के घर के बीच की दूरी महज 200 मीटर है। परिजन व ग्रामीण मिलकर मुरसलीम को गांव में जंगल में तलाश रहे थे। मृतक के परिजनों ने युवती के घर के तलाशी लेने के लिए पुलिस से कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कई बार उसके घर की तलाश ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
घर को सील करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले मुरसलीम का सिम एक्टिव हुआ तो उसकी लोकेशन ढिकौली (बागपत) में आयी। पुलिस ने नंबर पर संपर्क किया तो वह आइसक्रीम विक्रेता कपिल के पास मिला। पूछताछ में कपिल ने बताया कि वह खैराजपुर गांव में आइसक्रीम बेचने गया था। वहां एक युवती ने आइसक्रीम खरीदी और पांच सौ रुपये का नोट दिया।