फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10वीं के छात्र के सुसाइड का मामला: एक-दो सप्ताह पहले ही हिंट देते हैं ऐसे लोग, हैरान कर देगी विशेषज्ञों की यह बात

Sat, 26 Feb 2022 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Feb 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
Student Jumped From 15th Floor In Faridabad Student had panic attack in class two years ago
student commits suicide - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित 15 मंजिल इमारत डिस्कवरी पार्क सोसायटी के टॉप फ्लोर से कथित रूप से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले 10वीं कक्षा के छात्र ने अपनी मौत का कारण स्कूल व प्रबंधन के उच्च अधिकारियों को माना है। अपनी सैक्शुएल्टी के बारे में मृतक छात्र ने सुसाइड नोट में जिक्र किया है। बीते दो साल से स्कूल बंद थे। इससे पहले सामाजिक विज्ञान की कक्षा के दौरान समलैंगिक व संबंधित समुदायों के बारे में पढ़ते हुए असहज हो गया। उस दौरान उसे पैनिक अटैक आया और तब से वह सामान्य होने के लिए जूझ रहा था। मृतक को पास से समझने वालों ने बताया कि वह एलजीबीटीक्यू व संबंधित विषयों पर बात करते समय सामान्य नहीं हो सका। इस बीच बृहस्पतिवार देर रात 17वर्षीय छात्र ने कथित रूप से छत से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्र दो साल पहले स्कूल में पढ़ाए गए पाठ के बाद से अपनी पसंद, व्यवहार, सोच इत्यादि पर खुलकर बोलने लगा।
Student Jumped From 15th Floor In Faridabad Student had panic attack in class two years ago
student commits suicide - फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रबंधन से बात करने पर पता चला कि कुछ दो साल पहले कुछ विद्यार्थियों ने स्कूल कक्षा में उसके साथ दुर्वव्यहार किया। इसकी शिकायत छात्र ने अपनी मां से की। वह कहता था कि बच्चे उसे गे कहते हैं। स्कूल प्रबंधन से भी इन दिनों इसकी शिकायत की गई। 
Student Jumped From 15th Floor In Faridabad Student had panic attack in class two years ago
student commits suicide - फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रधानाचार्या सुरजीत खन्ना ने बताया कि इन दिनों वह छात्र स्कूल भी छोड़ चुके हैं। छात्र उन बातों से अब तक उभर नहीं पाया। वहीं, अपनी स्थिति के बारे में बताने के लिए वह थर्ड पर्सन(तीसरे व्यक्ति) से जोड़कर कर अपनी बात रखता। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Student Jumped From 15th Floor In Faridabad Student had panic attack in class two years ago
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा को लेकर भी छात्र तनाव में था। वह कुछ समय पूर्व आयोजित हुई टेस्ट परीक्षा में आधा घंटे देरी से पहुंचा। इस बीच अपने परीक्षा के तनाव को छात्र ने अध्यापक से यह कहकर कम किया कि आप टेंशन मत लो, मैं परीक्षा कर लूंगा। आप मत घबराओ। 
विज्ञापन
Student Jumped From 15th Floor In Faridabad Student had panic attack in class two years ago
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दो सप्ताह पहले दिया होगा इशारा 
बीके नागरिक अस्पताल में बतौर मनोरोग चिकित्सक नियुक्त धर्मवीर नेहरा ने बताया कि छात्र यदि किसी अटैक या सदमे से गुजरा है तो वह निश्चित ही तनाव में होगा। ऐसे किशोरों को तुरंत चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed