फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा हत्याकांड: दो दिन बाद भी नहीं हुआ पीएम, छह माह की थी गर्भवती; जीते जी पति ने मारा, अब सिस्टम का सितम

Sat, 27 Jun 2026 05:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 27 Jun 2026 05:52 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि पिछले दो दिनों से उन्हें लगातार अस्पताल के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। कभी फोरेंसिक टीम उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती है तो कभी गायनी विशेषज्ञ डॉक्टर के मौजूद न होने का हवाला देकर पोस्टमार्टम टाल दिया जाता है। 

विज्ञापन
faridabad Neha Murder Case Post-mortem of six-month-pregnant victim deferred family expresses strong resentmen
पति ने पत्नि को मौत के घाट उतारा - फोटो : Amar Ujala

फरीदाबाद के चर्चित नेहा हत्याकांड में हत्या से ज्यादा अब पोस्टमार्टम में हो रही देरी सवालों के घेरे में है। छह माह की गर्भवती नेहा की हत्या को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन शनिवार को भी उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इससे नाराज परिजनों का गुस्सा बीके अस्पताल में फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।



faridabad Neha Murder Case Post-mortem of six-month-pregnant victim deferred family expresses strong resentmen
नेहा के परिजन - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल में नहीं गायनी डॉक्टर
परिजनों का कहना है कि पिछले दो दिनों से उन्हें लगातार अस्पताल के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। कभी फोरेंसिक टीम उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती है तो कभी गायनी विशेषज्ञ डॉक्टर के मौजूद न होने का हवाला देकर पोस्टमार्टम टाल दिया जाता है। उनका कहना है कि जब मृतका छह माह की गर्भवती थी, तब मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाना चाहिए था।

faridabad Neha Murder Case Post-mortem of six-month-pregnant victim deferred family expresses strong resentmen
अस्पताल में नेहा के परिजन - फोटो : अमर उजाला

सीएमओ गए तो पीएमओ भेजा
परिजनों के मुताबिक वे पहले सीएमओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां अधिकारी नहीं मिले। इसके बाद उन्हें पीएमओ कार्यालय भेजा गया, जहां कार्यालय बंद मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही अधिकारी कार्यालय बंद कर वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
faridabad Neha Murder Case Post-mortem of six-month-pregnant victim deferred family expresses strong resentmen
अस्पताल में नेहा के परिजन - फोटो : अमर उजाला

शव के लिए दर दर भटक रहा परिवार
मृतका के पिता विजय प्रसाद ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या को 48 घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि परिवार अपनी बेटी का शव लेने के लिए दर-दर भटक रहा है, जबकि प्रशासन संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उन्हें इधर-उधर भेज रहा है। उन्होंने जल्द पोस्टमार्टम कराकर शव सौंपने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
faridabad Neha Murder Case Post-mortem of six-month-pregnant victim deferred family expresses strong resentmen
नेहा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हत्यारोपी हरदोई का रहने वाला
गौरतलब है कि पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में रहने वाली 26 वर्षीय नेहा कुमारी की हत्या का आरोप उसके पति अमित गुप्ता पर है। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान पहले उसने चुन्नी से नेहा का गला दबाया और फिर पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपने चाचा को फोन कर पत्नी की हत्या की जानकारी देने के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed