फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिल्ली ने लगाई छलांग और... पुलिसवाले की पत्नी, पूर्व विधायक के भाभी की कट गई चोटी

Wed, 09 Aug 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Aug 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
ex mla and ex policeman wife's braid chopped in home in delhi and faridabad
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी में महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं में कमी आती दिखाई नहीं दे रही है। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में कई अजीब मामले सामने आए जिसमें दिल्ली के द्वारका के सेक्टर 9 की पुलिस कॉलोनी में दिल्ली पुलिस के एक रिटायर सब इंस्पेक्टर की पत्नी की चोटी कटी गई। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। हालांकि पीड़ित परिवार ने किसी भी तरह की शिकायत पुलिस में देने से इनकार दिया।  इसके अलावा मुस्तफाबाद गली नंबर 24 में अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं की चोटी काटने का मामला आया है। हालांकि महिलाओं ने पुलिस से शिकायत नहीं किया है।

ex mla and ex policeman wife's braid chopped in home in delhi and faridabad

एक महिला की चाय पीते समय और दो किशोरी की छत पर: औद्योगिक नगरी में शनिवार को एक महिला और एक किशोरी की चोटी कट गई। साथ ही शुक्रवार की दोपहर बाद छत पर सोती हुई किशोरी के बाल कटने का मामला भी प्रकाश में आया है।  भगत सिंह कॉलोनी निवासी रंजना शनिवार सुबह सात बजे घर के दरवाजे पर बैठ कर चाय पी रही थी। तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। पति विशंभर ने उन्हें गिरते देखा तो मदद के लिए शोर मचाते हुए उनके पास पहुंचे। देखा कि रंजना के बाल कट चुके हैं। राजीव कॉलोनी में रहने वाले इसराइल की 16 वर्षीय बेटी शनिवार सुबह करीब सात बजे कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। परिजनों ने उसकी चीख सुनी तो छत पर पहुंचे।

ex mla and ex policeman wife's braid chopped in home in delhi and faridabad

छत पर किशोरी बेहोश पड़ी मिली जबकि उसके बाल जमीन पर पड़े थे। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। करीब तीन घंटे इलाज के बाद किशोरी की तबीयत ठीक हुई।  अज्जी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी शुक्रवार दोपहर का खाना खाने के बाद छत पर बने चौबारे में अकेली सो रही थी। किशोरी के मुताबिक अचानक उसे महसूस हुआ कि पीठ के पास कोई है। उसने पीछे घूम कर देखा तो बिल्ली जैसा कोई जानवर होने का आभास हुआ, इसके बाद क्या हुआ उसे नहीं पता। परिजनों के मुताबिक, किशोरी की चीख सुनकर छत पर पहुंचे तो देखा कि उसके कटे हुए बाल जमीन पर पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ex mla and ex policeman wife's braid chopped in home in delhi and faridabad

पूर्व विधायक की भाभी की चोटी कटी: पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता रामरतन की भाभी की रात करीब 12 बजे अचानक बाल काट लिए गए। शोर मचाने के दौरान ही लज्जा देवी बेहोश हो गईं। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके की महिलाओं में दहशत है। शमशाबाद में पूर्व विधायक राम रतन के भाई टीकाराम रहते हैं। रात के करीब 12 बजे उनका बेटा टीवी देख रहा था, तभी घर में कुत्ता घुस आया। लज्जा देवी के अनुसार, वे जैसे ही कुत्ते को घर से बाहर निकालकर वापस आईं तभी एक बिल्ली ने देखते ही देखते उन पर छलांग लगा दी और शोर मचाने से पहले ही उसने कान के ऊपरी हिस्से के बाल काट दिए। शोर सुनकर जैसे ही उनका बेटा व आसपास के लोग पहुंचते तब तक लज्जा देवी बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह होश आने के बाद उन्हें घर ले आया गया था। 

विज्ञापन
ex mla and ex policeman wife's braid chopped in home in delhi and faridabad

हेलमेट पहने महिला की चोटी कटने की चर्चा: बल्लभगढ़ में शुक्रवार शाम एक स्कूटी सवार महिला की चोटी सरेबाजार कटने की चर्चा रही। महिला सब्जी मंडी स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने आई थी। दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी कर हेलमेट उतारा तो साथ में कटे हुए बाल भी जमीन पर गिर पड़े। यह देख महिला घबरा गई। घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरी बात बताई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed