फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Double murder in jamalpur at Greater noida

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का आतंक, दंपति का गला रेत उतारा मौत के घाट

Sat, 13 Oct 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
Double murder in jamalpur at Greater noida
double murder in jamalpur greater noida - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा में बीती रात बदमाशों का आतंक देखने को मिला। बदमाशों ने एक दंपति का गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक ओलंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट वरुण भाटी के पिता के चाचा-चाची हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार देर रात ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने आजाद उर्फ कालू और उनकी पत्नी वेदवती को जान से मार दिया। कालू दिल्ली जल बोर्ड से रिटायर्ड है और यही रहते थे। अभी कुछ दिनों के लिए वे गांव आए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा बदमाशों ने गांव के दूसरे छोर पर सुधीर व उसकी पत्नी को गंभीर रुप से घायल कर दिया है और उनका आभूषण चोरी कर ले गए। इन दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची

जानकारी के अनुसार बदमाशों की संख्या 3 बताई जा रही है लेकिन अभी इस बात की पुष्टी नहीं हुई है। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इनके साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक घर में धारदार हथियार से पति-पत्नी को जान से मार दिया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed