फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर परिवार हत्याकांड: 'कराहते हुए दामाद सौरभ को हत्यारे मुकेश ने पिलाया था पानी'

Sat, 16 Nov 2019 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमित भाटिया, अमर उजाला, फरीदाबाद
अमित भाटिया, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Nov 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
doctor family murder case Saurabh was given water by accused Mukesh Before death
murders in faridabad - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के  सेक्टर-7ए में बहुचर्चित डॉक्टर प्रवीण मेहंदीरत्ता सहित उनके परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद हत्यारोपी मुकेश की उनके दामाद सौरभ कटारिया से आखिरी वक्त बात हुई थी। सौरभ ने उससे पूछा भी था कि उसने उन्हें क्यों मारा तो उसने बताया कि वह चोरी करने आया था, लेकिन आप दोनों अचानक आ गए, इसलिए आपकी भी हत्या करनी पड़ी। इस दौरान उसने कराहते हुए सौरभ को पानी भी पिलाया था, और फिर वहां से फरार हो गया। 
doctor family murder case Saurabh was given water by accused Mukesh Before death
murders in faridabad - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपी मुकेश ने उसे बताया कि वह घर में चोरी के इरादे से आया था। शोर मचाने पर उसने पहले डा. मेहंदीरत्ता और उनकी पत्नी को मार डाला। इस दौरान बेटी और दामाद अचानक घर में आ गए, इसपर उसने उन दोनों की भी हत्या कर दी। सौरभ ने उससे पानी मांगा तो उसने उसे रसोई से पानी लाकर भी पिलाया और उसकी जेब में रखे 17-18 सौ रुपये निकाल लिए। जिस समय वह वहां से फरार हुआ, उस वक्त दामाद सौरभ की सांसें चल रहीं थीं।
doctor family murder case Saurabh was given water by accused Mukesh Before death
हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर के चिल्लाने पर कर दिए चाकू से वार
हत्यारोपी कलाई का एक्स-रे करने के बहाने से डॉक्टर के घर में दाखिल हुआ। उसने डॉ. प्रवीण को अपना नाम राहुल बताया। एक्सरे रूम में मुकेश ने उन्हें आतंकित करने के लिए चाकू निकाल लिया। डा. मेहंदीरत्ता के चिल्लाने पर हत्यारे ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
doctor family murder case Saurabh was given water by accused Mukesh Before death
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अलमारी खोलने की कोशिश में जाग गई थी डाक्टर की पत्नी
डॉक्टर की हत्या करने के बाद मुकेश ऊपर आया तो एक कमरे में टीवी चल रहा था। वहां से कुत्ते के भौंकने की आवाज भी आई तो उसने उस कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी, जिससे कुत्ता बाहर न आ पाए। इसके बाद वह डॉक्टर के बेडरूम में पहुंचा, जहां उनकी पत्नी भारती सो रहीं थी। मुकेश ने अलमारी खोलने का प्रयास किया, मगर आवाज होने पर भारती मेहंदीरत्ता की आंख खुल गईं। भारती चिल्लाई तो आरोपी ने उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
doctor family murder case Saurabh was given water by accused Mukesh Before death
घर के अंदर खौफनाक मंजर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को नहीं मिले अभी भी दो मोबाइल फोन 
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश मौके से प्रियंका सहित तीन लोगों के मोबाइल फोन ले गया था। इस दौरान उसने प्रियंका का फोन सेक्टर-12 में टाउन पार्क के पास फेंक दिया था, जोकि पुलिस ने बरामद कर लिया था। मगर दो मोबाइल फोन के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस वह भी ढूंढ रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed