दिल्ली की हिंसा में एक परिवार ऐसा भी है जो अपने नवजात बच्चे को मिरेकल (जादू) मान रहा है। करावल नगर निवासी नाशिमा बताती हैं कि वे अपने बेटा-बहू और दो नाती के साथ लंबे समय से रह रही हैं। बीते बुधवार दंगाईयों ने उनके घर में आग लगा दी। उनके बेटे से मारपीट की। गर्भवती बहू के पेट पर लातें मारीं। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी मारा।पड़ोसियों ने आकर उनकी जान बचाई।
2 of 5
मिरेकल बॉय
- फोटो : अमर उजाला
वे सभी बहू शबाना परवीन को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। भगवान का आभार व्यक्त करते हुए नाशिमा ने कहा कि उनका पोता एक मिरेकल बॉय से कम नहीं है। हिंसा में उनका सबकुछ तबाह हो गया, लेकिन पोते के सकुशल आने की थोड़ी बहुत खुशी जरूर उनके दुखों पर मरहम लगा रही है।
3 of 5
स्वाति मालीवाल
- फोटो : एएनआई
स्वाति मालीवाल ने मिरेकल बॉय की मां से भी बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके घर और दुकान को जला दिया गया था और दंगाइयों ने उन्हें पीटा था। किसी तरह वे बच्चे को जन्म देने में कामयाब रही, जो अभी एक दिन का है। आयोग ने उनका बयान दर्ज कर लिया है।
4 of 5
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि जिन लोगों के घर पूरी तरह से जल गए हैं या काफी हद तक जले हैं, उन्हें कल दोपहर से 25,000 रुपये की नकद राशि दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 2-3 दिनों के भीतर शेष राशि का मूल्यांकन किया जाएगा और हम उन्हें उनकी शेष राशि जल्द दिलाने का प्रयास करेंगे।
एमएस रंधावा, पीआरओ, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 123 एफआईआर दर्ज की हैं, लगभग 630 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 25 एफआईआर हथियार के संबंध में दर्ज की गई हैं।