{"_id":"5b68547b4f1c1ba23e8b56cd","slug":"delhi-metro-pink-line-durgabai-deshmukh-to-lajpat-nagar-section-opens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेट्रो से साउथ दिल्ली जाना हुआ आसान, अब 296 किमी का हो गया नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो से साउथ दिल्ली जाना हुआ आसान, अब 296 किमी का हो गया नेटवर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Aug 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
pink line
- फोटो : जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) का दूसरा सेक्शन सोमवार एक बजे से यात्रियों के लिए खुल गया। इसके बाद साउथ दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर होने से यात्रियों को राहत मिली। इस सेक्शन के खुलने से मेट्रो के दैनिक यात्रियों की संख्या में करीब 10 से 11 लाख का इजाफा होने की संभावना है। मेट्रो भवन से वीडियो कांफेंसिंग के जरिये केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
pink line
- फोटो : जी पाल
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेट्रो मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने की। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मेट्रो के इस सेक्शन को खोलने के लिए दिल्ली मेट्रो ने सराहनीय कार्य किया है। मेट्रो ने बढ़ती आबादी की मुश्किलें कम की हैं।
pink line
- फोटो : जी पाल
इससे ट्रांसपोर्ट का पुराना परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने कहा कि जब वे 6-7 वीं कक्षा में पढ़ते थे, तब स्कूल बस से लाजपत नगर पहुंचने में करीब सवा घंटा लगता था। जबकि वर्तमान में महज कुछ मिनटों में ही यह दूरी मेट्रो से तय की जा सकती है। इस सेक्शन के खुलने से दिल्ली मेट्रो के दैनिक यात्रियों की संख्या 28 लाख से बढ़कर 39 लाख हो जाने का अनुमान है। उन्होंने मेट्रो के निर्माण और विस्तार के लिए जापान के एंबेसडर केंजी हिरामात्सु का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
pink line
- फोटो : जी पाल
साउथ कैंपस, आईएनए में पार्किंग की दिक्कत से भी मिलेगी मुक्ति : केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिंक लाईन के दूसरे सेक्शन के खुलने से दिल्ली वालों के लिए मेट्रो की सुविधा और बेहतर हो गई है। उन्होंने कहा, ‘मैं खुश हूं कि इस सेक्शन के खुलने से जनता को साउथ कैंपस और आईएनए में पार्किंग की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो दिल्ली का ग्रीन ट्रांसपोर्ट है, जो प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो भारत और जापान की मित्रता का प्रतीक है, जिसे हम हमेशा कायम रखेंगे।

सर विश्वेश्वर्या मेट्रो स्टेशन कर्नाटक के लिए तोहफा : अनंत कुमार
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि मोती बाग मेट्रो स्टेशन का नाम सर विश्वेश्वर्या मोती बाग रखना कर्नाटक के लिए लोगों के लिए तोहफा है। क्योंकि सर विश्वेश्वर्या कर्नाटक के थे और भारत के महान इंजीनियर व शिक्षाविद् थे। उनके नाम को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में शामिल करना उन्हें याद करने का एक सराहनीय प्रयास है।