{"_id":"63903cb0c5aae21dfd1c932e","slug":"delhi-mcd-election-result-2022-aap-bobby-kinnar-bags-sultanpuri-first-transgender-candidate-to-win-mcd-ward","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MCD Result 2022: सुल्तानपुरी में चली बॉबी किन्नर की आंधी, भाजपा का हर दांव काट बनीं वार्ड की 'सुल्तान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Result 2022: सुल्तानपुरी में चली बॉबी किन्नर की आंधी, भाजपा का हर दांव काट बनीं वार्ड की 'सुल्तान'
Wed, 07 Dec 2022 01:00 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Dec 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
बॉबी किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एमसीडी के परिणाम आ गए हैं, सुल्तानपुरी-ए वार्ड संख्या 42 में चर्चित प्रत्याशी बॉबी किन्नर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। सुल्तानपुर माजरा विधानसभा में मौजूद तीन में से एक प्रमुख वार्ड नंबर- 42 सुल्तानपुरी-ए वार्ड है। बॉबी किन्नर ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की एकता जाटव को मात दी। आम आदमी पार्टी ने पूर्व पार्षद संजय का टिकट काटकर बॉबी किन्नर को मैदान में उतारा था। बॉबी किन्नर पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरीं।
फाइल फोटो
आइए जानते हैं बॉबी किन्नर ने अपना पहला चुनाव किस पार्टी से लड़ा और उसका क्या परिणाम रहा था। दरअसल, बॉबी ने जब चुनाव लड़ने का फैसला किया तो उनसे टिकट के बदले 50 लाख रुपये की मांग की गई, जिसके बाद उन्होंने बड़ा फैसला लिया और चुनाव में निर्दलीय प्रत्यासी के तौर पर उतर गईं।
बॉबी किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
साल 2017 में दिल्ली में एमसीडी चुनाव में बॉबी किन्नर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ी। उन्होंने अकेले ही बीजेपी,आप और कांग्रेस जैसी पार्टियों को टक्कर दी। हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जश्न में डूबे आप कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बॉबी ने कहा था कि वह इसलिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं क्योंकि जब वो टिकट मांगने गईं तो उनसे 50 लाख रुपये की मांग की गई। उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया और फैसला किया वो किसी पार्टी के बैनर तले चुनाव नहीं लड़ेंगी।
विज्ञापन
बॉबी किन्नर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
2017 में सुल्तानपुरी वार्ड-ए से आम आदमी पार्टी के संजीव कुमार ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के नितिन को चार हजार 71 वोटों से हराया था। संजीव को 9 हजार 904 वोट प्राप्त हुए थे, जबकि नितिन को 5833 वोट से संतोष करना पड़ा था।