फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मालवीय नगर: बेटी की हत्या कर मां ने उसे पहले वाशिंग मशीन में डालकर चलाया, फिर निकालकर ओवन में छिपाया, कत्ल के पीछे था ये डर

Thu, 24 Mar 2022 10:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Mar 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi Malviya Nagar mother kill 2 month daughter then spin her in washing machine then hide in oven
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के के मालवीय नगर के चिराग गांव में एक कलयुगी मां की हरकतें जब सामने आईं तो हर कोई सन्न रह गया। अब पुलिस पूछताछ में वह रोजाना नए खुलासे कर रही है। शुरुआत में तो यही पता चला था कि उसने बेटी का मुंह दबाकर उसे मारकर माइक्रोवेव में रख दिया लेकिन अब खुलासा हो रहा है कि निर्दयी मां ने बच्ची अनन्या की हत्या के बाद उसे चलती वाशिंग मशीन में भी डाला था। सिर्फ यही नहीं बेटी के कत्ल के पीछे आरोपी मां डिंपल का एक बड़ा डर भी था, जिसे अंधविश्वास ही कहेंगे।

आगे जानिए डिंपल ने बेटी की हत्या के बाद क्या-क्या किया था और फिर अंत में उसे क्यों ओवन में रखा...

Delhi Malviya Nagar mother kill 2 month daughter then spin her in washing machine then hide in oven
Delhi Mother Killed Daughter - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ में आरोपी डिंपल ने बताया है कि वह दूधमुंही अनन्या को डायन समझती थी। उसे लगता था कि उसकी बेटी राक्षसी प्रवृत्ति की है और वह आगे चलकर उसके बेटे को मार देगी। यही वजह थी कि उसने बेटी का मुंह दबाकर उसे मार दिया। शुरू से ही वह दूसरी संतान के रूप में बेटी होने से बेहद नाराज रहती थी और मासूम बच्ची को कई बार दूध तक नहीं पिलाती थी।

Delhi Malviya Nagar mother kill 2 month daughter then spin her in washing machine then hide in oven
Delhi Mother Killed Daughter - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद कुछ देर तक वाशिंग मशीन में डालकर घुमाया

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डिंपल ने बेटी की हत्या दूसरी मंजिल पर की है। वह दूसरी मंजिल पर वाशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। तभी उसने पहले दो महीने की बेटी का मुंह दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को चलती वाशिंग मशीन में डाल दिया था। बच्ची के शव को  कुछ देर मशीन में घूमाया और फिर कुछ समय बाद शव को मशीन से बाहर निकाल लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Malviya Nagar mother kill 2 month daughter then spin her in washing machine then hide in oven
मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला

वाशिंग मशीन से निकालकर बेड पर रखा शव

दूसरी मंजिल पर मौजूद वाशिंग मशीन से बच्ची का शव निकालने के बाद आरोपी डिंपल ने बच्ची के शव को पहली मंजिल पर स्थित बेडरूम में ले जाकर लिटा दिया था। परिजनों ने जब बच्ची के बारे में पूछा तो डिंपल यही कहती रही कि उसकी तबीयत खराब है। उसे जुकाम हो गया है। वह सो रही है। तबीयत खराब होने की वजह से परिजनों ने बच्ची की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया था।
विज्ञापन
Delhi Malviya Nagar mother kill 2 month daughter then spin her in washing machine then hide in oven
घर के बाहर मौजूद मोहल्ले वाले - फोटो : अमर उजाला

मशीन में गलती से गिर गई थी

आरोपी डिंपल से जब ये पूछा गया कि उसने बेटी की हत्या करने के बाद उसे वाशिंग मशीन में क्यों डाला था तो आरोपी का कहना है कि उसने बेटी को मशीन में नहीं डाला। बेटी उसके हाथों से गलती से मशीन में गिर गई थी। हालांकि पुलिस उसकी बातों पर विश्वास नहीं कर रही है।

मशीन में कई बार घूमने के बाद निकाला था

डिंपल ने अपनी मासूम बेटी की मुंह दबाकर पहले हत्या की और फिर शव वाशिंग मशीन में डाल दिया था। वाशिंग मशीन में शव काफी देर तक घूमा था। काफी घूमने के बाद उसने शव को मशीन से निकाला था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed