फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल का नामांकनः निकल चुका है अशुभ मुहूर्त, तो क्या होगा सब शुभ?

Tue, 21 Jan 2020 05:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Jan 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020 kejriwal nomination bad time gone now godd time to file nomination
- फोटो : पीटीआई

विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए मंगलवार(21 जनवरी) को आखिरी दिन है। सुबह 11 से शाम 3 बजे तक ही नामांकन दाखिल किए जाने थे, हालांकि तीन बजे तक जिसकी भी एंट्री यहां हो गई है उसे नामांकन दाखिल करने दिया जा रहा है। हालांकि आज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक में सिर्फ तीन ही घंटे शुभ मुहूर्त में थे, जिसमें हर कोई प्रत्याशी अपना नामांकन करना चाहता था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शाम 5.30 बजे तक भी नामांकन दाखिल नहीं कर सके। जानिए अब अगर वह नामांकन फाइल करते हैं तो वह कैसे मुहूर्त में होगा और इसका क्या असर पड़ेगा...

delhi election 2020 kejriwal nomination bad time gone now godd time to file nomination
नामांकन के लिए इंतजार करते केजरीवाल - फोटो : ANI

गौरतलब है कि शुभ मुहूर्त सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक ही रहेगा। इसके बाद शाम साढ़े तीन बजे तक काल का वक्त चलेगा। ज्योतिषाचार्य अम्बरीष कुमार शास्त्री बताते हैं कि 21 जनवरी को मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र में सबसे पहले वार (दिन) देखा जाता है।

delhi election 2020 kejriwal nomination bad time gone now godd time to file nomination
- फोटो : पीटीआई

हनुमान जी का ये दिवस उन तमाम राजनेताओं के लिए लाभकारी साबित होगा जिन्हें अपना नामांकन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक दाखिल करा देना था। इस दौरान लाभ-अमृत की चौघड़िया लगी थी। इसमें लगभग हर राशि का व्यक्ति कोई भी शुभ कार्य कर सकता है, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद से काल की चौघड़िया लगी, जो करीब डेढ़ घंटे थी और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने के निर्देश दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi election 2020 kejriwal nomination bad time gone now godd time to file nomination
- फोटो : पीटीआई

शाम साढ़े 3 से 5 बजे तक शुभ की चौघड़िआ थी। यह समय काल भी काफी अच्छा था, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से नामांकन का समय शाम 3 बजे तक ही निर्धारित था। हालांकि अब भी कतार में बैठे केजरीवाल अगर अब अपना नामांकन दाखिल करेंगे तो माना जा रहा है कि इस समय को अशुभ मुहूर्त नहीं तो सभी काम ठीक होंगे।

विज्ञापन
delhi election 2020 kejriwal nomination bad time gone now godd time to file nomination
- फोटो : अमर उजाला
नेताओं के लिए अभिजीत मुहूर्त था आज
नेताओं के लिए मंगलवार को एक और शुभ मुहूर्त है। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लाभ और अमृत की चौघड़िया के साथ अभिजीत मुहूर्त भी है, जो कि राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। पंडितों के अनुसार इस मुहूर्त में किए गए कार्य फलदायी होते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed