दिल्ली कैंट थाना इलाके में कैब चालक ने महिला कलाकार के साथ अश्लील बातें और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने कैब से कूद कर खुद को बचाया।
2 of 5
Rape, Gangrape, Acid Attack
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। महिला कलाकार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, रविवार शाम तक कैब चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुंबेरे ने बताया कि महिला कलाकार मंडी हाउस में थिएटर आर्टिस्ट है। 22 मई की रात को वह मंडी हाउस से अपने घर कापसहेड़ा जा रही थी। उसने घर जाने के लिए शेयरिंग कैब ली थी। उसमें कुछ सवारियां पहले से बैठी थीं।
धौलाकुंआ में कैब से अन्य सवारियां उतर गईं। युवती का आरोप है कि चालक अकेला देखकर पहले तो उससे कई बार उसका मोबाइल नंबर मांगता रहा फिर उससे अश्लील बातें करने लगा। उसके साथ छेड़छाड़ की।
महिला कलाकार ने कैब से कूदकर खुद को बचाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती कैब का पूरा नंबर नोट नहीं कर पाई है। युवती ने जो नंबर बताया है, उस नंबर से मिलते-जुलते नंबर की आधा दर्जन से ज्यादा कैब मिली है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कैब चालक तक पहुुंचने का प्रयास कर रही है।