फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Violence: इस 'गुंडे' को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कॉन्स्टेबल के सीने पर तानी थी पिस्तौल

Wed, 26 Feb 2020 11:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Feb 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Delhi Jafrabad Violence News in Hindi Shahrukh opened fire on police during violence
जाफराबाद में फायरिंग करता उपद्रवी ( लाल रंग के शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में रविवार को शुरू हुआ प्रदर्शन सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों ने सोमवार को कई घरों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। मौजपुर में सड़क एक उपद्रवी फायरिंग करता चला जा रहा था। इस युवक की पहचान हो गई है। इसकी पहचान जाफराबाद में रहने वाले शाहरुख के तौर पर हुई है। आरोपी को शाहदरा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से असलहा भी बरामद हो गया है। पुलिस शाहरुख से पूछताछ कर रही है। शाहरुख पर आठ राउंड फायरिंग करने का आरोप है।


Delhi Jafrabad Violence News in Hindi Shahrukh opened fire on police during violence
जाफराबाद में फायरिंग करता उपद्रवी - फोटो : PTI

जाफराबाद में उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को फूंक दिया। पुलिसवाले भीड़ को रोकने के लिए जब आगे बढ़े तो एक युवक पिस्टल लहराता हुआ आगे आने लगा। पुलिसकर्मी ने हिम्मत कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वो लगातार फायरिंग करता चला गया। उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया और गोलियां चलाई। गोकुलपुरी में पथराव में सिर में चोट लगने से हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई, जबकि शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा और गोकुलपुरी एसीपी अनुज कुमार घायल हो गए। वहीं, करदमपुरी निवासी फुरकान और तीन अन्य युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। चांद बाग और भजनपुरा में सीएए विरोधी और समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ। पुलिस ने हिंसा प्रभावित दस इलाकों में धारा-144 लगा दी है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों की आपात बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की।

Delhi Jafrabad Violence News in Hindi Shahrukh opened fire on police during violence
जाफराबाद में फायरिंग करता उपद्रवी - फोटो : PTI

पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल सहायक उपायुक्त कार्यालय से जुड़े थे। डीसीपी शर्मा के हाथ और सिर में चोट आई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दस अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को जाफराबाद और मौजपुर में भारी पथराव के चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद हिंसा भड़क गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Jafrabad Violence News in Hindi Shahrukh opened fire on police during violence
जाफराबाद में फायरिंग करता उपद्रवी - फोटो : PTI

पुलिस सूत्रों का दावा है कि इलाके में उपद्रवियों की तरफ से कई राउंड गोलियां चलाई गई। उपद्रव के दौरान कई लोग पिस्टल लेकर घूम रहे थे। कई जगहों पर लोग घरों से भी फायरिंग करते हुए देखे गए। मौजपुर और भजनपुरा में कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गई। जाफराबाद में एक शख्स ने बीच रोड पर तमंचे से कई राउंड गोलियां दागीं। उपद्रवियों ने यहां एक पेट्रोल पंप को जला दिया। आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से भी मारपीट की गई। देर शाम उपद्रवियों ने गोकुलपुरी की टायर मार्केट को भी आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Delhi Jafrabad Violence News in Hindi Shahrukh opened fire on police during violence
जाफराबाद में फायरिंग करता उपद्रवी - फोटो : PTI

हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी जिले में मंगलवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे और परीक्षा नहीं होगी। सीबीएसई ने कहा कि मंगलवार को चार वोकेशनल विषयों की परीक्षा है। इन विषयों में से किसी का भी केंद्र उत्तर पूर्वी दिल्ली में नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed