फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची साजिश, उड़ा दी 2.22 करोड़ से ज्यादा की करेंसी 

Tue, 12 Jul 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
The plot was hatched by the company's employees
गिरफ्तारी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

थॉमस कुक ट्रेवल्स एजेंसी के दो कर्मचारियों ने कंपनी की 2.22 करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी करेंसी उड़ा ली और इसे लूट की वारदात दिखाने की कोशिश की। मगर इनकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने इनकी चालाकी से पर्दा उठाते हुए दोनों कर्मचारियों समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से 2.22 करोड़ की रकम बरामद कर ली गई है। बरामद रकम में कई देशों की करेंसी शामिल हैं, पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। 

The plot was hatched by the company's employees
गिरफ्तारी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली जिला डीसीपी जतिन नरवाल के अनुसार मनी एक्सचेंज, एयर टिकट, रेलवे टिकट व होटल आदि बुक कराने वाली विदेशी कंपनी थॉमस कुक इंडिया लिमिटेड (टीसीआइएल) के जनरल मैनेजर अंकित गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कंपनी के ऑफिस आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 और इनर सर्किल कनॉट प्लेस में हैं। कंपनी का असिस्टेंट मैनेजर सुमित कुमार 11 जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे एयरपोर्ट ऑफिस से 2 करोड़ 22 लाख 78 हजार 683 रुपये की विदेशी करेंट लेकर कनॉट प्लेस ऑफिस के लिए निकला था। 

The plot was hatched by the company's employees
गिरफ्तारी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर समय बाद सुमित कुमार गायब हो गया। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। दोपहर करीब दो सुमित ने नोएडा से कंपनी को फोन कर बताया कि शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात लोगों ने उससे करेंसी लूट ली है और उसे नोएडा में फेंक कर फरार हो गए हैं। मामला सोमवार रात को कनॉट प्लेस थाने पहुंचा, कनॉट प्लेस थानाध्यक्ष पंकज मलिक की देखरेख में एसआई कुलदीप व बिशंभर दयाल मीणा की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सुमित से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब सच उगल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The plot was hatched by the company's employees
गिरफ्तारी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

ऐसे दिया वारदात को अंजाम : पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुमित कुमार व दूसरे असिस्टेंट मैनेजर रोहित कुमार ने कंपनी के पैसे उड़ाने की साजिश रची थी। रोहित ने इस साजिश में अपने भाई राहुल को भी शामिल कर लिया था। साजिश के तहत सुमित विदेशी करेंसी को लेकर शिवाजी मेट्रो स्टेशन पहुंचा। यहां पर उसे कार में रोहित व उसका भाई राहुल मिला। सुमित ने तीन पैकेट में भरी विदेशी करेंसी को उन दोनों को दे दिया। इसके बाद सुमित सेक्टर-62 नोएडा पहुंच गया और पुलिस को लूट की झूठी कहानी बता दी। 

विज्ञापन
The plot was hatched by the company's employees
गिरफ्तारी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सुमित ने पुलिस को बताया कि जिस नंबर की गाड़ी उसे कनॉट प्लेस ऑफिस से लेने शिवाजी मेट्रो स्टेशन पहुंची थी, वह उस नंबर प्लेट की गाड़ी में बैठ गया। जिसमें चार युवक बैठे थे। इन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर विदेशी करेंसी के पैकेट छीन लिए और उसे नोएडा में फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि हैदरपुर निवासी सुमित कुमार (30) कंपनी में दो वर्ष से असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी कर रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed