फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम प्रसंग में डॉक्टर ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट लिख मैसेज कर बताया कहां मिलेगा शव 

Mon, 04 Jul 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
Romancing the doctor shot himself, said a suicide note where to get the message body
प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

प्रेम प्रसंग को लेकर मानसिक तनाव में आए एनयूएचएम (नेशनल अरबन हेल्थ मिशन) के एक डॉक्टर ने रविवार को सेक्टर-27 के सब मॉल की पार्किंग में अपनी कार में पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। डॉक्टर ने सात पेज का सुइसाइड नोट मौके पर छोड़ा है। वहीं, चचेरे भाई को फोन पर मेसेज करके शव पडे़ होने की जानकारी भी दी थी।

Romancing the doctor shot himself, said a suicide note where to get the message body
प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से ग्रेनो के मकौड़ा गांव निवासी डॉ. इंद्रजीत सिंह परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-15 के बी ब्लाक में रहते हैं। उनके बड़े बेटे डॉ. कपिल भाटी (30) ने एक साल पहले ही मुरादाबाद स्थित तीर्थांकर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस करके दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इंटर्नशिप की थी। 

Romancing the doctor shot himself, said a suicide note where to get the message body
प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

कुछ माह पहले ही उसकी तैनाती एनयूएचएम में हुई थी। एनयूएचएम का प्राइमरी हेल्थ सेंटर वह घर में ही चलाता था। रविवार दोपहर कपिल वैगनआर कार में सवार होकर सेक्टर-27 स्थित सब मॉल की पार्किंग में गया और सुइसाइड नोट के एक पेज पर अपने भाई का नंबर लिखकर उसे घटना की सूचना देने के लिए लिख दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Romancing the doctor shot himself, said a suicide note where to get the message body
प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कपिल ने चचेरे भाई को फोन से मेसेज किया कि सुइसाइड करने जा रहा है और शव सब माल की पार्किंग में कार में मिलेगा। इस मेसेज के बाद कपिल ने कार की पीछे वाली सीट पर बैठकर पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उधर, मेसेज मिलने के बाद चचेरा भाई संदीप परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो कार अंदर से बंद थी। 

विज्ञापन
Romancing the doctor shot himself, said a suicide note where to get the message body
प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

कार का शीशा तोड़कर कपिल को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को लिखित में दे दी। कार में पिस्टल मिली है जो मुंगेर की बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed