फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने मुठभेड़ में जान पर खेलकर दबोचा इनामी बदमाश, कई मामलों में था वॉन्टेड

Mon, 08 Aug 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
Police arrested prize punk at life risk, involved in 58 criminal cases
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने शनिवार देर रात मधु विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद सत्ते गैंग के इनामी बदमाश अमित उर्फ सोनू(27) को दबोचा है। उसके पास से पिस्टल व मैगजीन बरामद की गई है। पुलिस की मानें तो अमित की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम था। वह हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, झपटमारी और पुलिस पर हमले के 58 मामलों में शामिल रहा है।
Police arrested prize punk at life risk, involved in 58 criminal cases
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि सत्ते गैंग का इनामी बदमाश अमित कुमार मदर डेयरी, पांडव नगर इलाके में आने वाला है। देर रात 1.30 बजे स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी का संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी समेत गिर गया। 

Police arrested prize punk at life risk, involved in 58 criminal cases
जब्त हथियार - फोटो : अमर उजाला

इस बीच आरोपी ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने चार राउंड गोलियां चलाई। एक गोली एसआई राजेंद्र की बुलेट प्रूफ जैकेट और और दूसरी हवलदार सुखबीर की जैकेट पर लगी, लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए। जवाब में पुलिस ने भी तीन राउंड गोलियां चलाई। इसके बाद अमित को काबू कर लिया गया। 
गैंगवार में कर दी थी सोनू चिकना की हत्या- अमित उर्फ सोनू सत्यप्रकाश उर्फ सत्येंद्र उर्फ सत्ते गैंग का सदस्य है। गैंगवार में 10 अक्तूबर 2015 को उसने नंद नगरी के कुख्यात बदमाश सोनू चिकना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police arrested prize punk at life risk, involved in 58 criminal cases
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा 25 दिसंबर 2015 को अमित ने कृष्णा नगर इलाके में लूटपाट के मामले में घिर जाने पर पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। उस समय पुलिस ने दीपक झांझी नामक अमित के साथी को काबू कर लिया था, जबकि अमित वहां से भागने में कामयाब हो गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2005 में शराब पीने के दौरान मामूली बात पर अमित ने अपने साथी की हत्या कर दी। इसके बाद उसकी मुलाकात कुख्यात गैंगस्टर सत्ते से हुई। अमित सत्ते के गैंग में शामिल हो गया।

विज्ञापन
Police arrested prize punk at life risk, involved in 58 criminal cases
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल फोन न रखने की वजह से नहीं होता था गिरफ्तार
मामले की छानबीन कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अलावा अमित ने पूर्वी जिले में दर्जनों वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। इस वजह से उसको ट्रेस करना मुश्किल था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed