फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब-जब मनाएंगे नए साल का जश्न तब-तब दर्द देंगी ये पांच तस्वीरें, जानिए क्यों

Sat, 07 Jan 2017 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jan 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
five mass molestation and crimen against women cases in delhi -ncr

न्यू ईयर पार्टी के दौरान बेंगलूरू में सरेआम पुलिस की मौजूदगी में लड़कियों को छेड़ा गया। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। दो दिन बाद ऐसा ही एक सीसीटीवी फुटेज दिल्ली में सामने आया जिसमें बाइक सवार लड़की को सड़क पर घूम रहे लड़कों ने खिंचने की कोशिश की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसके बाद हर ओर ये चर्चा होने लगी कि दिल्ली में पहले ऐसा नहीं होता था। हालांकि सरेआम लड़कियों के साथ ऐसी घटनाओं की लंबी फेहरिस्त है जिसे शायद कुछ दिनों के बाद ही भूला दिया जाता है। हम आपको महिलाओं के खिलाफ होने वाले ऐसी ही दर्दनाक घटनाओं के बारे में बता रहे हैं जो पिछले एक साल में दिल्ली-एनसीआर में घटी हैं...

five mass molestation and crimen against women cases in delhi -ncr

दिल्ली में परिवार वालों के साथ घर के बाहर सो रही आठ साल की बच्ची को एक दरिंदे ने किडनैप किया और उसके साथ बलात्कार किया। दिल्ली के अमन विहार में होने वाली ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मई के महीने में हुई इस घटना में आरोपी को सीसीटीवी की मदद से बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी में साफ दिखता है कि आरोपी बच्ची का मुंह दबाकर उसे जबरन उठाकर ले जा रहा है।

five mass molestation and crimen against women cases in delhi -ncr

दिल्ली के पॉश और सुरक्षित समझे जाने वाले मालवीय नगर में भी रात के अंधेरे में सड़क पर एक विदेशी महिला को शिकार बनाया गया। असल में अगस्त महीने में महीला रात 10 के करीब अपना काम निपटा कर अपने घर जा रही थी। कॉलोनी में घुसते ही एक शख्स उसका पीछा करने लगता है और कुछ दूर जाते ही वो महिला से छीना-झपटी करने लगता है। वो महिला का पर्स और मोबाइल छीन कर भागता है। ये पूरा मामला भी सीसीटीवी में कैद हो जाता है। हालांकि महिला के शोर मचाने पर पार्क में खेल रहे बच्चे चोर का पीछा करते हैं और झपटमार को दबोच लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
five mass molestation and crimen against women cases in delhi -ncr

सितंबर की उस घटना को भला कैसे भूला जा सकता है जिसमें एक सिरफिरा आशिक अपनी प्रेमिका पर सरेराह हमला करता है। पागल प्रेमी कैंचियों से 21 साल की लड़की को तब तक मारता रहता है जब तक वो दम नहीं तोड़ देती। सीसीटीवी में कैद ये पूरी घटना लोगों की संवेदनहीनता का जीता जागता संकेत है क्योंकि घटना के दौरान कोई भी उस लड़की को बचाने नहीं आता।

विज्ञापन
five mass molestation and crimen against women cases in delhi -ncr

हरियाणा के हिसार में कॉलेज से निकली एक लड़की को खुलेआम कुछ मनचले छेड़ते हैं और उसका मोबाइल भी छीन लेते हैं। अफसोस की बात ये रही कि दिनदहाड़े सड़क पर हुई इस घटना में भी किसी ने उस लड़की की मदद करने की कोशिश नहीं की। हालांकि इस दौरान एक दुकानदार ने जब उस लड़की को बचाने की कोशिश की तो मनचले वहां से चले गए और दोबारा अपने और साथियों के साथ वापस आए और उस दुकानदार पर हमला कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed