फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक परिवार की 4 महिलाओं समेत पांच की हत्या, इन 3 सवालों की गुत्थी में उलझी पुलिस

Mon, 09 Oct 2017 12:57 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
delhi: 5 people murdered in shahdara's mansarovar park, police has these three questions to solve
jindal family murder - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली में शनिवार(7 अक्टूबर) सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब इलाके के बड़े व्यापारी के घर की 4 महिलाओं समेत पांच लोगों की हत्या की बात सामने आई।

delhi: 5 people murdered in shahdara's mansarovar park, police has these three questions to solve
jindal family murder - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के शाहदरा इलाके के मानसरोवर पार्क स्थित जिंदल ऑयल मिल्स के मालिक के घर आज सुबह 5 लोगों की चाकू गोदकर हत्या की घटना सामने आई है।

delhi: 5 people murdered in shahdara's mansarovar park, police has these three questions to solve
jindal family murder - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार आज सुबह शाहदरा जिला पुलिस को सूचना मिली कि बंद हो चुकी जिंदल ऑयल मिल के अंदर बने अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चार महिलाओं की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान उर्मिला जिंदल (78) और उनकी बेट‌ियां- संगीता गुप्ता (52), नुपूर जिंदल (48), अंजलि जिंदल (45), गार्ड राकेश(50) के रुप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi: 5 people murdered in shahdara's mansarovar park, police has these three questions to solve
jindal family murder - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार कई साल पहले बंद हो चुकी इस मिल के मालिक सात भाई हैं। उन्हीं में से एक भाई के परिवार की चार महिलाओं की हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
delhi: 5 people murdered in shahdara's mansarovar park, police has these three questions to solve
jindal family murder - फोटो : ani
अब पुलिस के सामने जो सवाल खड़ा हो रहा है वह है कि आखिर ये हत्याएं क्यों की गई हैं। इस मामले में पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है और इन तीन सवालों ने उसकी जांच उलझा रखी है।
  • इनमें जो सबसे प्रमुख माना जा रहा है वह प्रॉपर्टी विवाद। बंद हो चुकी मिल के कुछ हिस्से को बेचने की बात चल रही है, हो सकता है ‌इसी के चलते ये हत्याकांड अंजाम दिया गया हो।
  • दूसरा जो शक है वह सफेदी करने वालों पर है। बताया जा रहा है कि घर में दो दिन से सफेदी का काम चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि सफेदी करने वालों ने लूट की मंशा से ये हत्याएं की हैं।
  • स्पेशल पुलिस कमिश्नर ने यह भी जानकारी दी है कि घटनास्थल की जांच के बाद प्राथमिक रूप से जो बात निकलकर आ रही है उसके अनुसार हत्यारा कोई परिचित ही था। हालांकि हत्या का क्या कारण है उसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि उनके पास कुछ सबूत हैं जिनके आधार पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed