फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानवर के पार्क में घुसने पर दो गुटों में छिड़ी जंग, खूब चली गोली और जमकर हुआ पथराव

Mon, 09 May 2016 03:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमर उजाला Updated Mon, 09 May 2016 03:31 AM IST
सार

  • सगरपुर में मामूली बात पर हुए बवाल में आधा दर्जन घायल
  •  एक युवक को गोली मारी, पुलिस पर पथराव कर गाड़ियों के शीशे तोड़े 
  •  पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को किया गिरफ्तार 
  •  लोगों का आरोप एक पक्ष को जानबूझकर बचा रही थी पुलिस

विज्ञापन
animal entered in park two group face to face
सागरपुर में हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके में शनिवार शाम मामूली बात पर जमकर बवाल हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि एक युवक को गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक, मीट कारोबारी का सूअर इलाके के पार्क में घुस गया था। इसके बाद दो गुट आमने-सामने आ गए और एकदूसरे पर पथराव करने लगे। कई वाहनों को तोड़ दिया गया। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने पत्थर भी फेंके। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। फिर भीड़ को खदेड़ा गया।

animal entered in park two group face to face
बवाल के बाद तोड़फोड़ व खोखे का निशान - फोटो : अमर उजाला

वहीं पुलिस ने दंगे के अलावा हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर एक गुट के मोनू और उसकी मां कौशल्या को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ब्रहृमपुरी, ईस्ट सागरपुर स्थित मेन मार्केट में वीरू (31) की मीट की दुकान है। बवाल में पत्थर लगने से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। शाम छह बजे दुकानदार का एक सूअर सामने पार्क में घुस गया।

animal entered in park two group face to face
दुकान में हमले के बाद टूटी पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला

मोनू नामक युवक आपत्ति जताते हुए वीरू से बहस करने लगा। कहासुनी के दौरान मोनू की मां कौशल्या व भाई भी आ गए। बात बढ़ते देख स्थानीय लोगों ने दोनों को समझाकर रफा-दफा कर दिया। आरोप है कि रात करीब आठ बजे मोनू अन्य लोगों के साथ वीरू की दुकान पर पहुंचा और तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर उसने पिस्टल निकालकर कई राउंड गोलियां चला दी। इसमें एक गोली वीरू को लग गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
animal entered in park two group face to face
बवाल के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वीरू व स्थानीय लोगों का आरोप था कि मोनू व उसके परिवार का शराब का कारोबार है। पुलिस इन लोगों को जानबूझकर बचाने लगी। इसी बात से लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने मोनू व उसके परिवार पर पथराव कर दिया।

 

विज्ञापन
animal entered in park two group face to face
बवाल के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बवाल की सूचना मिलते ही संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पुलिस ने आरोपी मोनू व कौशल्या को दबोच लिया है। इलाके में अभी पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed