फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाले में बह रहा नोटों का अंबार, निकालने के लिए बच्चों ने लगा दी उसमें छलांग

Mon, 22 May 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 22 May 2017 09:37 AM IST
सार

खुर्जा में नाले में बहते मिले
हजार रुपये के पुराने नोट
कॉलेज रोड स्थित नाले पर जुटी भीड़, अफरातफरी मची
नोट निकालने के लिए मची होड़, पुलिस ने हटाई भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा।

विज्ञापन
1000 rupee noted found in a drain in khurja people jumped to jumped to collect notes
खुर्जा के नगर के कॉलेज रोड स्थित नाले में शनिवार सुबह बड़ी मात्रा में हजार रुपये के पुराने नोट नाले में बहते हुए देखे गए। शोर सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग तो नाले में कूदकर नोट निकालकर अपने साथ ले गए।
1000 rupee noted found in a drain in khurja people jumped to jumped to collect notes

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। शनिवार सुबह कॉलेज रोड से कुछ लोग गुजर रहे थे। इसी बीच लोगों की नजर रोड स्थित नाले में बह रहे एक हजार रुपये के पुराने नोटों पर पड़ी।

1000 rupee noted found in a drain in khurja people jumped to jumped to collect notes

इसी दौरान कुछ बच्चे नाले में कूद गए और नोट निकालना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नोटों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि जिसे देखकर प्रतीत हो रह था कि किसी ने रात में चुपके से नाले में नोट बहा दिए हों। नाले में काफी दूरी तक नोटों को बहते देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
1000 rupee noted found in a drain in khurja people jumped to jumped to collect notes
- फोटो : AmarUjala

उधर, सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने नाले के किनारे खड़ी भीड़ को किसी तरह हटाया। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। नाले में नोट मिलने का मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed