फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौ माह के बच्चे को सोता छोड़, अलग-अलग कमरों में मां-बाप ने लगाई फांसी, पुलिस को मिले ये सुराग

Fri, 26 Jun 2020 03:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 26 Jun 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
couple commits sucide in ghaziabad indirapuram by leaving 9 month old son alone
इंदिरापुरम में पति-पत्नी ने किया सुसाइड - फोटो : प्रभात पांडेय

गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञान खंड 1 में शुक्रवार सुबह एक फ्लैट में अलग-अलग कमरों में पति पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। मृतक महिला ने मोबाइल से ग्रेटर नोएडा की रहने वाली बहन को मैसेज किया गया था। जानिए उसके बाद क्या हुआ और क्यों इस दंपती को अपने नौ माह के बच्चे का ख्याल भी नहीं आया मौत को गले लगाते वक्त...

couple commits sucide in ghaziabad indirapuram by leaving 9 month old son alone
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : प्रभात पांडेय

बहन की सहेली ने मौके पर पहुंचकर देखा तो घटना के बारे में जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार मोर्चरी के बाहर शवों का इंतजार कर रहा है लेकिन इस वारदात के विषय में कुछ भी कहने से बच रहा है।

couple commits sucide in ghaziabad indirapuram by leaving 9 month old son alone
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : प्रभात पांडेय

सुबह 3.45 बजे पल्लवी ने किया था मैसेज
इंदिरापुरम के ज्ञान खंड 1 में प्लॉट नंबर 328 में सेकंड फ्लोर पर निखिल पत्नी पल्लवी और 9 माह के बच्चे के साथ रहते थे। निखिल नोएडा की एक निजी कंपनी में सेल्स डिपार्टमेंट में काम करते थे। शुक्रवार सुबह तड़के 3:45 बजे पल्लवी  के मोबाइल से ग्रेटर नोएडा में रहने वाली उनकी बहन अंजलि को एक मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज में लिखा हुआ था कि बाबू घर पर अकेला है 6:00 बजे तक घर पहुंच जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
couple commits sucide in ghaziabad indirapuram by leaving 9 month old son alone
गाजियाबाद में दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

अंजलि ने पहले पास में रहने वाली सहेली को भेजा था घर
अंजलि ने अपनी गाजियाबाद में रहने वाली एक सहेली को घर पहुंच कर जाकर देखने के लिए कहा तो घटना के बारे में जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पल्लवी ने एक साल पहले नौकरी छोड़ दी थी और उसका पति नोएडा में एक प्राइवेट फर्म में काम करता था।

विज्ञापन
couple commits sucide in ghaziabad indirapuram by leaving 9 month old son alone
गाजियाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

खून के मिले निशान
सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी महिला का शव फंदे पर लटका मिला था इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर देखा तो पुरुष का शव फंदे पर लटका हुआ था मौके पर कुछ खून के निशान भी मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है पुलिस को मौके से कोई फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है। बच्चे को परिजन अपने साथ ले गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed