फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CNG सिलिंडर ब्लास्ट: 'धमका हुआ, हिल गईं दीवारें, लगा फट गई धरती', चश्मदीद बोले- एक हाथ कटकर 10 फीट दूर जा गिरा

Thu, 20 Aug 2026 08:41 AM IST
अनुज कुमार संदीप वर्मा / सनी सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
संदीप वर्मा / सनी सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 20 Aug 2026 08:41 AM IST
सार

Delhi Tikri Kalan CNG Pump Blast: टिकरी मेट्रो स्टेशन के पास सीएनजी पंप पर गैस भरते समय जोरदार धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के बाद पंप का मंजर भयावह था, शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। एक हाथ शरीर से अलग होकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा था। 

विज्ञापन
CNG Cylinder Blast 'There was a blast, walls shook, felt like the earth had split open'; eyewitnesses recount
टीकरी कलां हादसा - फोटो : अमर उजाला

टीकरी मेट्रो स्टेशन के पास सीएनजी पंप पर बुधवार दोपहर सब कुछ रोज की तरह चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं, वाहनों की आवाजाही और कर्मचारियों की दिनचर्या के बीच करीब 3:20 बजे कैंटर में सीएनजी भरते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया हो। धमाके की गूंज करीब तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास के घरों-दुकानों के शीशे तक हिल गए।

CNG Cylinder Blast 'There was a blast, walls shook, felt like the earth had split open'; eyewitnesses recount
टीकरी कलां सीएनजी पंप हादसा - फोटो : भूपिंदर सिंह

तीन कर्मचारियों की मौत
धुआं और धूल छंटने के बाद पंप का मंजर भयावह था। तीन कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की चपेट में आने से कर्मचारियों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। मौके पर खून बिखरा था और कुछ देर तक कोई घायलों के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। गोल्डन ट्रांसपोर्ट के मालिक सचिन कुमार ने बताया कि वह 10 साल से यहां काम कर रहे हैं, लेकिन ऐसा मंजर कभी नहीं देखा। 

CNG Cylinder Blast 'There was a blast, walls shook, felt like the earth had split open'; eyewitnesses recount
टीकरी कलां सीएनजी पंप हादसा - फोटो : भूपिंदर सिंह

ब्रह्मजीत का एक हाथ कटकर करीब 10 फीट दूर गिरा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंप कर्मचारी ब्रह्मजीत का एक हाथ शरीर से अलग होकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा था। एक अन्य कर्मचारी का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि तीसरे के शरीर पर गहरे जख्म थे। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल कैंटर चालक सुरजीत, संजय और विपिन गंभीर हालत में पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
CNG Cylinder Blast 'There was a blast, walls shook, felt like the earth had split open'; eyewitnesses recount
टीकरी कलां सीएनजी पंप हादसा - फोटो : भूपिंदर सिंह

इतना खौफ...लोग पांच मिनट तक आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं कर पाए
ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि धमाके की आवाज ऐसी थी जैसे धरती फट गई हो। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचने के बाद शरीर के अंग अलग-अलग पड़े देखे और लगा कि कहीं दूसरा धमाका न हो जाए। उनके मुताबिक, करीब पांच मिनट तक लोग आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं कर सके।

विज्ञापन
CNG Cylinder Blast 'There was a blast, walls shook, felt like the earth had split open'; eyewitnesses recount
टीकरी कलां सीएनजी पंप हादसा - फोटो : भूपिंदर सिंह

उजड़ गए 3 घर... पीछे 2 मासूम
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मनीष, 34 वर्षीय ब्रह्मजीत और 30 वर्षीय सनी के रूप में हुई है। ब्रह्मजीत और सनी निजामपुर के रहने वाले थे। तीनों इसी पंप पर काम करते थे। रिश्तेदार अमन कुमार ने बताया कि ब्रह्मजीत और उसका भाई दोनों इसी पंप पर काम करते थे। पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed