फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal meets PM Modi in parliament wishes victory invite visit mohalla clinic govt schools

पीएम मोदी से मिलकर केजरीवाल ने दी जीत की बधाई, मोहल्ला क्लिनिक और सरकारी स्कूल देखने का दिया न्योता

Fri, 21 Jun 2019 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 21 Jun 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal meets PM Modi in parliament wishes victory invite visit mohalla clinic govt schools
अरविंद केजरीवाल-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह संसद शुरू होने से पहले वहां पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच में क्या बातें हुईं इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दी। उन्होंने बताया कि वह प्रधानमंत्री से संसद में मिले और उन्हें जीत की बधाई दी, साथ ही साथ मिलकर काम करने के लिए भी कहा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यतः 4 मुद्दों पर प्रधानमंत्री से बात की। केजरीवाल ने बताया कि सबसे पहले तो उन्होंने पीएम से मिलकर उन्हें लोकसभा चुनाव में उनकी जीत की बधाई दी। साथ ही यह भी कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों को मिलकर काम करना है। नीचे पढ़िए वो 4 मुद्दे जिन पर हुई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत...
विज्ञापन


1- केजरीवाल ने पीएम को बताया कि दिल्ली सरकार बारिश के दिनों में यमुना के पानी को संग्रह करने की योजना बना रही है। एक मौसम का पानी इतना काफी है कि वह दिल्ली की एक साल की जरूरतों को पूरा कर सके। दिल्ली ने केंद्र से गुजारिश की है कि वह इस योजना में दिल्ली का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- केजरीवाल ने पीएम मोदी को दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक और दिल्ली सरकार के स्कूलों का दौरा करने का भी न्योता दिया है।

आयुष्मान भारत योजना के बारे में कही ये बात

3- मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पूरी तरह से सहयोग का भरोसा दिलाया है। दिल्ली जो देश की राजधानी है उसे विकसित करने के लिए ये जरूरी है कि दिल्ली और केंद्र सरकार दोनों साथ में काम करें।

4- मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि दोनों नेताओं की आयुष्मान योजना पर भी बात हुई। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री को अवगत कराया है कि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजना कहीं ज्यादा बड़ी है और वह बड़े पैमाने पर लोगों को कवर करती है। हालांकि उन्होंने पीएम को आश्वासन भी दिलाया कि वह अध्ययन करेंगे कि कैसे दिल्ली की योजना में आयुष्मान योजना को सम्मिलित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed