गुरूग्राम शूटआउट: सीसीटीवी से खुला जज के बेटे-पत्नी पर हमले का राज, गनर ने इसलिए मारी गोली!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरूग्राम गोलीकांड में एक नया मोड़ आ गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि जज की पत्नी रेणु और बेटे ध्रुव को गनर महिपाल ने कार ड्राइविंग के विवाद में गोली मारी थी।
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन गनर और बेटे ध्रुव के बीच गाड़ी चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें गाड़ी की चाभी को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बात का अंदाजा बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज और लोगों की बातचीत से लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस हादसे में जज की पत्नी रेणु की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बेटा ध्रुव वेंटिलेटर पर है। चश्मदीदों के अनुसार, घटना स्थल के बाहर कार में बैठे जज के बेटे और गनर के बीच खूब अनबन हुई थी।
सीसीटीवी में कैद हुअा मामला
इस दौरान गनर गुस्से में बेकाबू हो गया और कार से बाहर निकला और ध्रुव को गालियां देने लगा। इस बात का विरोध करने के लिए रेणु कार से उतरी और महिपाल उसी से उलझ गया और मारने पीटने लगा।
मां को इस हाल में देखकर ध्रुव भी गाड़ी से उतरा और महिपाल से भीड़ गया। सीसीटीवी में दिखा कि इस पर महिपाल ने रेणु को गोली मार दी। इसे देखकर ध्रुव भी आगे बढ़ा और उसे भी गोली मार दी।