फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 घर 11 मौत: भूत बंगला बन चुका है भाटिया परिवार का घर, रात छोड़ो यहां दिन में नहीं गुजर रहे लोग

Thu, 05 Jul 2018 09:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Burari public very fear after 11 death mystery in bhatia family
संतनगर बुराड़ी स्थित भाटिया परिवार के मकान में एक साथ 11 लोगों की मौतों को लेकर पड़ोसियों के मन में अजीब सा डर बैठ गया है। पड़ोसियों का कहना है कि अभी तो सुबह से शाम तक घर के आपसास लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन धीरे-धीरे यह भीड़ कम होती जा रही है। मोहल्ले के कुछ लोगों ने भाटिया परिवार के मकान को भूतिया बंगला भी कहना शुरू कर दिया है। 

 
Burari public very fear after 11 death mystery in bhatia family
11 deadbodies

लोगों का कहना है कि वहां से गुजरने पर अजीब सा अहसास होता है, यह उनका वहम है या कुछ और उन्हें पता नहीं। लेकिन यह पूरी तरह हकीकत है कि अंधेरा होते ही भाटिया परिवार के सामने से अब लोगों ने गुजरने से परहेज करना शुरू कर दिया है। भाटिया परिवार के ठीक बराबर वाले मकान में रहने वाले पड़ोसी कुलदीप ने बताया कि घटना के बाद से बच्चे बुरी तरह डरे हुए हैं। हालत यह है कि बच्चे बाहर खेलने जाने से भी डर रहे हैं।

Burari public very fear after 11 death mystery in bhatia family
11 deadbodies - फोटो : जी पॉल

कुछ ऐसा ही डर आसपास रहने वाली महिलाओं ने भी जताया। घर के सामने घर एक बुजुर्ग पड़ोसी रामकरन ने बताया कि जब इस तरह घर के कई लोगों की मौत हो जाती है तो उनकी आत्मा को मुक्ति नहीं मिलती, बल्कि उनकी आत्माएं भटकती रहती हैं। ऐसी आत्माएं उस ही स्थान पर वास कर जाती है, जहां उनके साथ हादसा हुआ हो। वहीं उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ ऐसे भी लोग थे जो बिल्कुल सामान्य थे। उनका कहना था, तंत्र-मंत्र या आत्मा भटकने जैसे कोई चीज नहीं होती है। लोग सिर्फ अपने वहम और खौफ से डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Burari public very fear after 11 death mystery in bhatia family
11 deadbodies - फोटो : जी पॉल

वहीं बुराड़ी इलाके में प्रॉपर्टी का काम करने वाले ज्यादातर लोगों का कहना था, इस तरह के मकानों को कोई भी, किसी भी कीमत में खरीदने को तैयार नहीं होता है। वैसे भी मकान के सभी सदस्य खत्म हो गए और मकान पर अब किसका मालिकाना हक होगा, अभी यह तय होगा। शायद इसको  तय करने में लंबा समय लग जाएगा। ऐसे में पुलिस की जांच के बाद लंबे समय के लिए मकान बंद हो जाएगा। पड़ोसियों को अब इस मकान के भूतिया मकान बनने का खतरा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed