फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर हिंसा: फौजी के परिवार ने छोड़ा गांव, रिश्तेदारों के यहां ली पनाह

Fri, 14 Dec 2018 06:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 14 Dec 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr violence Accused Jitendra Malik family has left His village
आरोपी फौजी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के स्याना बवाल के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद जीतू फौजी के माता-पिता पुलिस की दबिश व चर्चाओं से परेशान होकर गांव छोड़कर रिश्तेदारी में जा चुके हैं। सूत्रों की मानें तो वह अपनी रिश्तेदारी में गए हैं। हालांकि, इस बाबत अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
bulandshahr violence Accused Jitendra Malik family has left His village
गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
स्याना बवाल के बाद पुलिस ने 27 नामजद आरोपियों में जीतू फौजी निवासी गांव महाब को भी शामिल किया था। घटना के चार दिन बाद जीतू की तरफ पुलिस का फोकस हुआ और इंस्पेक्टर को गोली मारने के शक में घटना के बाद तुरंत अपनी यूनिट पर जाने से पुलिस को उस पर संशय हुआ। 
 
bulandshahr violence Accused Jitendra Malik family has left His village
bulandshahr violence - फोटो : ani
इसके बाद बीते दिनों पुलिस ने सेना के अधिकारियों से सहयोग लिया और जीतू की गिरफ्तारी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। हालांकि, अभी तक केवल इतनी ही पुष्टि हो सकी है कि प्रदर्शन-हंगामे के दौरान जीतू मौके पर था, लेकिन इंस्पेक्टर को गोली मारने का कोई तथ्य पुलिस को नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bulandshahr violence Accused Jitendra Malik family has left His village
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि जीतू का नाम सामने आने के बाद गांव में उसके माता-पिता को पुलिस परेशान कर रही थी। पुलिस ने दबिश देकर घर का सामान भी तोड़फोड़ दिया था। साथ ही बताया गया कि गांव में जीतू के खिलाफ हो रही तरह-तरह की चर्चाओं ने मां-बाप को परेशान कर दिया था। जिसके बाद बीते दिनों वह गांव से अपने किसी रिश्तेदार के घर चले गए हैं। 
विज्ञापन
bulandshahr violence Accused Jitendra Malik family has left His village
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
हालांकि वह कहां है, इसकी जानकारी नहीं है। बता दें कि जीतू की पत्नी पहले ही अपने मायके जा चुकी हैं। स्याना कोतवाली प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जीतृ की गिरफ्तारी के बाद उसके घर कोई दबिश नहीं गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed