फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike ambulances launched by cm arvind kejriwal for east Delhi on pilot basis

तंग गलियों से निकालकर मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी बाइक एंबुलेंस, सीएम केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 07 Feb 2019 04:48 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Feb 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Bike ambulances launched by cm arvind kejriwal for east Delhi on pilot basis
बाइक एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के लिए प्रायोगिक तौर पर बाइक एम्बुलेंस सेवाओं की शुरुआत की और कहा कि यह सेवा भीड़भाड़ वाले इलाके में अस्पताल ले जाने से पूर्व त्वरित चिकित्सा प्रदान करेगी।

विज्ञापन


यहां दिल्ली सचिवालय के बाहर 16 बाइक एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि यह लोगों के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा उठाया गया एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि संकरी गलियों में प्रवेश करने में एम्बुलेंस को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर संकरी गलियों में कोई आपात चिकित्सा स्थिति होती है तो बाइक एम्बुलेंस वहां जा सकती हैं और मरीजों को तत्काल अपनी सेवा मुहैया करा सकती है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसी है बाइक एंबुलेंस

आप प्रमुख ने कहा कि आगामी दिनों में बाइक एम्बुलेंस की संख्याओं में बढ़ोतरी होगी। केजरीवाल ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य क्षेत्र में यह एक बड़ा कदम है। हर कोई जानता है कि दिल्ली सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि यह यातायात दृष्टिकोण से भी अच्छा है।

ऐसी है बाइक एंबुलेंस
तंग गलियों और भारी जाम से भी निकालकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकार ने पिछले वर्ष बाइक एंबुलेंस खरीदी थीं। इन 16 बाइक एंबुलेंस को फर्स्ट रिस्पांडर व्हीकल (एफआरवी) नाम दिया है। सभी बाइक फर्स्ट एड किट से लैस होंगी। ऑक्सीजन के छोटे सिलेंडर भी होंगे। इन पर एंबुलेंस की तरह ही लाइट और सायरन लगा है। प्रदूषण को देखते हुए इन बाइक पर ग्रीन किट लगाई है। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा, पूर्वी और उत्तरी पूर्वी जिलों में इसे चलाया जाना है। इसे प्रशिक्षित पैरामेडिकल कर्मचारी चलाएगा। यह मरीज को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट नहीं करेगा। यह सुविधा रात में उपलब्ध नहीं होगी।  

खड़े-खड़े ही हो गई पहली सर्विस
बाइक खरीदने के बाद सरकारी विभागों की लापरवाही के चलते इन पर फर्स्ट एड किट नहीं लगाई गई। पांच माह गुजरने के बाद भी किट उपलब्ध नहीं हुई। वहीं नई बाइक की सर्विस कराने का वक्त भी आ गया था। पहली सर्विस पिछले वर्ष अक्तूबर में हुई थी। बताया जा रहा है कि अब लांच से पहले भी एक और सर्विस कराई गई है।

50 से अधिक उम्र का भी रोड़ा
बीते दिनों दिल्ली कैट्स यूनियन बाइक एंबुलेंस को लेकर विरोध भी जता चुकी है। यूनियन की मानें तो बाइक एंबुलेंस के लिए 50 से अधिक उम्र के कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है, जबकि शारीरिक रूप से ये बाइक एंबुलेंस के लिए सक्षम नहीं है। यूनियन ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा था कि बाइक एंबुलेंस पर ऑक्सीजन सिलेंडर समेत 35 किलो वजन की सामग्री होगी। ऐसे में अगर युवाओं को इस नई बाइक एंबुलेंस सेवा की जिम्मेदारी दी जाए, तो बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed