{"_id":"5de9c84e8ebc3e5497074a32","slug":"big-revealing-in-indirapuram-murder-and-suicide-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदिरापुरम हत्या-आत्महत्या मामले में नया खुलासा, लगा होता जाल तो नहीं होती तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरापुरम हत्या-आत्महत्या मामले में नया खुलासा, लगा होता जाल तो नहीं होती तीनों की मौत
Fri, 06 Dec 2019 08:47 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 06 Dec 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
murder and suicide case
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम के कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में मंगलवार तड़के बेटा-बेटी की हत्या कर कारोबारी द्वारा पत्नी व महिला मैनेजर संग आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस आरोपी साढू राकेश वर्मा की मां को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने सोसायटी की आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट पर ताला लगा दिया है। सोसायटी की आरडब्ल्यूए की ओर से उस फ्लोर पर सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया है। वहीं आज गुलशन के परिजन हिंडन घाट पर अस्थियां लेने पहुंचेंगे।
Trending Videos
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने फ्लैट से साक्ष्य जुटाए थे। साक्ष्यों को जांच के लिए लैब भेजा है। पुलिस ने फ्लैट पर अपना ताला लगाया है। जांच पूरी होने तक फ्लैट पुलिस के कब्जे में रहेगा। वहीं, मामले में कारोबारी के साढू राकेश वर्मा और उसकी मां फूला देवी के खिलाफ इंदिरापुरम थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपी राकेश वर्मा को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। लेकिन फूला देवी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। एएसपी इंदिरापुरम केशव कुमार ने बताया कि जांच के लिए फ्लैट को कब्जे में रखा गया है। आरोपी फूला देवी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
हिंडन पर अस्थियां लेने पहुंचेंगे परिजन
पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में गुलशन, परमीना, कृतिका और रितिक एक साथ हिंडन श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया था। मृतक के भाई ने सभी को मुखाग्नि दी थी। परिवार के लोग इस हादसे से पूरी तरह से टूट चुके हैं। शुक्रवार सुबह परिजन हिंडन श्मशान घाट पर अस्थियां लेने पहुंचेंगे। गुलशन के भाई विपिन ने बताया है कि अस्थियों का विसर्जन कहां पर किया जाएगा यह अभी तय नहीं हुआ है।

गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
लगा होता जाल तो बच जाती तीनों की जान
कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। जहां पर भी पेंट का काम चल रहा है वहां पर सुरक्षा के चलते जाल लगाया गया है। लोगों का कहना है कि जहां से तीनों कूदे हैं यदि वहां जाली लगी होती तो शायद तीनों की जान बच जाती।
कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। जहां पर भी पेंट का काम चल रहा है वहां पर सुरक्षा के चलते जाल लगाया गया है। लोगों का कहना है कि जहां से तीनों कूदे हैं यदि वहां जाली लगी होती तो शायद तीनों की जान बच जाती।
विज्ञापन
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
बरामद सीरिंज को लैब भेजा
एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मौके से बरामद हुए सीरिंज, सल्फास और तीन गिलासों से बरामद हुए पेय पदार्थ को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मौके से बरामद हुए सीरिंज, सल्फास और तीन गिलासों से बरामद हुए पेय पदार्थ को जांच के लिए लैब भेजा गया है।