{"_id":"5868c5214f1c1b425ceeda91","slug":"three-youth-started-radio-channel-of-bol-harayan-in-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के तीन युवाओं ने आस्ट्रेलिया में खोला ‘बोल हरियाणा’ रेडियो चैनल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हरियाणा के तीन युवाओं ने आस्ट्रेलिया में खोला ‘बोल हरियाणा’ रेडियो चैनल
Sun, 01 Jan 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 01 Jan 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा की ठेठ बोली अब आस्ट्रेलिया समेत दूसरे देशों में भी प्रसिद्ध होगी। म्हारे छोरों ने आस्ट्रेलिया में ‘बोल हरियाणा’ नाम से ऑनलाइन रेडियो चैनल शुरू किया है। इस रेडियो चैनल पर केवल हरियाणवी भाषा का ही प्रसारण नहीं होगा, बल्कि इस पर महापुरुषों के बारे में और प्रदेश के इतिहास से भी जनता को रू-ब-रू कराया जाएगा। भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
2 of 5
आस्ट्रेलिया में ऑनलाइन रेडियो चैनल शुरू करने वाले मूलरूप से सोनीपत के भदाना गांव के रहने वाले मनु पाराशर, सनपेडा निवासी जोगेंद्र बड़क और मुनिरका दिल्ली के रहने वाले पवन टोकस ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि वह आस्ट्रेलिया में नौकरी करते हैं। वह रहते हुए उन्होंने देखा कि आस्ट्रेलिया में भी हरियाणवी बोली को लोग जानते हैं। ऐसे में उन्होंने ठेठ हरियाणवी बोली को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए ‘बोल हरियाणा’ नाम से ऑनलाइन रेडियो चैनल शुरू किया। इसका सेंटर रोहतक को बनाया गया है।
3 of 5
ट्रॉयल के तौर पर शुरू हुए चैनल को लगभग सवा लाख लोगों ने फालो किया। उन्होंने बताया कि फॉलो करने वालों में अधिकतर लोग दुबई, पाकिस्तान, सऊदी अरब और इंग्लैंड आदि में रहते हैं। उन्होंने बताया कि चैनल पर ठेठ हरियाणवी बोली में मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रम भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए अलग से वालंट्यिर्स बनाए गए हैं, जो हरियाणा के गांव-गांव में जाकर कन्या भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मंच होगा, जिसके माध्यम से लोगों को जोड़कर सामाजिक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
आज शिक्षामंत्री करेंगे विधिवत उद्घाटन: मनु पाराशर के पिता व एमडीयू के सहायक निदेशक युवा कल्याण डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि रेडियो चैनल का विधिवत शुभारंभ रविवार शाम 4 बजे किया जाएगा। एमडीयू के राधा-कृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर और कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया शिरकत करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।