मंदिर में घुसा सांड तो गुस्साए साधु ने उसके साथ किया कुछ ऐसा, है कल्पना से भी परे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बेजुबान जानवर जिसे नहीं पता कि वो जो कर रहा है सही है या गलत, उसकी एक हरकत के लिए उसे अमानवीय सजा दे दी जाए तो आप क्या कहेंगे। ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली में एक सांड के साथ जो मंदिर में घुस गया तो वहां मौजूद साधु ने उसे कल्पना से भी परे सजा दे डाली।
नई दिल्ली के गांधी नगर इलाके में साधु ने एक सांड के गुप्तांग में आग लगी दी। आरोपी ने जलती हुई बोरी डालकर उसको जलाने का भी प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने साधु की क्रूरता को देखकर सांड की आग बुझाई।
मधु विहार इलाके में पांच लोगों ने बेहद क्रूरता के साथ दो स्ट्रीट डॉग को पीट-पीटकर मार डाला। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सांड अंदर आया तो साधु आग बबूला हो गया
पहला मामला गांधी नगर इलाके में 22 मई का है। यहां रघुबरपुरा स्थित शिवकुटी मंदिर में गोपालदास नामक साधु रहता है। आरोप है कि अक्सर मंदिर के पास एक सांड आ जाता है।
घटना वाले दिन सांड अंदर आया तो साधु आग बबूला हो गया। उसने सांड को बुरी तरह पीटा, बाद में एक डंडे पर कपड़ा बांधकर उसमें आग लगाई। इसके बाद सांड के गुप्तांग को जला दिया।
बाद में उसके ऊपर जलती हुई बोरी भी डाल दी। स्थानीय लोगों ने सांड पर लगी आग को बुझाकर उसका पशु अस्पताल में इलाज करवाया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रविवार को इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
लाठी-डंडों से गली के दो कुत्तों को पीट-पीटकर मार डाला
दूसरा मामला मधु विहार इलाके का है। 25 मई को जोशी कालोनी में पांच लड़कों ने लाठी-डंडों से गली के दो कुत्तों को पीट-पीटकर मार डाला। एक पड़ोसी ने अपने मोबाइल से घटना की वीडियो बना ली।
वारदात की जानकारी पशु प्रेमी भरत भारद्वाज को दी गई। दोनों कुत्तों को पशु अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मरा हुआ घोषित कर दिया गया। बाद में एनजीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।