दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़े दिनों बाद मंगलवार को ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ लिखा है। लेकिन ये ट्वीट करना उनको भारी पड़ गया।
बहुत दिनों बाद केजरीवाल ने ट्वीट में लिया PM मोदी का नाम, यूजर्स ने ले ली क्लास
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी के नीयत पर सवाल खड़े करने की कोशिश की थी। अरविंद केजरीवाल ने पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट को लेकर ट्वीट किया था। उस रिपोर्ट में नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना, हेरीटेज योजना और दीनदयाल योजना, ये सभी पैसों के लिए तरस रही हैं।
इसी रिपोर्ट को आधार बनाते हुए अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की नीयत पर सवाल खड़ा किया था। अरविंद केजरीवाल ने लिखा, ‘बात नीयत की है। क्या नीयत काम की थी या केवल मीडिया में शोर करना था? एक तरफ केंद्र सरकार काम कम और प्रचार ज्यादा करती है, दूसरी तरफ दिल्ली सरकार काम ज्यादा और प्रचार कम करती है।’
बात नीयत की है। क्या नीयत काम की थी या केवल मीडिया में शोर करना था? एक तरफ़ केंद्र सरकार काम कम और प्रचार ज़्यादा करती है, दूसरी तरफ़ दिल्ली सरकार काम ज़्यादा और प्रचार कम करती है। https://t.co/9rKOQHq7qS
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलर्स ने केजरीवाल द्वारा वित्त मंत्री अरुण जेटली, कपिल सिब्बल समेत कई नेताओं से माफी मांगने के मुद्दे पर सवाल खड़ा कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘मजिठिया, जेटली और सिब्बल पर झूठे आरोप लगाए थे और फिर सबसे माफी मांगते फिर रहे, तो भारत के एक नंबर के फेंकु महान खुजलीवाल के बारे मे क्या राय है।'