नशे में धुत युवक आईटीबीपी के जवान से बदजुबानी करने लगा। इसके बाद वह राइफल छीनने लगा। तभी दोनों की झड़प हो गई और युवक से ट्रिगर दब गया और गोली उसी को जा लगी। तस्वीरों में देखिए ...
हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे से सटे सर्वानंद घाट के पास आईटीबीपी का जवान संतोष चटर्जी वहां सो रहे लोगों को उठा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत एक युवक ने उठते ही आईटीबीपी के जवान से अभद्रता कर दी। आरोप है कि उसने जवान से इंसास (रायफल) छीननी चाही।
इसी दौरान हुई छीना झपटी में चली गोली उसकी जांघ को चीरती हुई निकल गई। आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल लाया गया। हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इधर, एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी क्राइम प्रकाश आर्य, सीओ सिटी प्रकाश देवली, कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।
हालत गंभीर होने पर घायल को जौलीग्रांट के लिए रेफर किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि उसने इंसास छीनने की कोशिश की थी तभी गोली चल गई। एसपी सिटी ने बताया कि नशे में धुत युवक ने अपना नाम विकास (26) निवासी हरियाणा ही बताया।
युवक कांवड़िया था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हां, वो कांविड़ए के वेष में जरूर था। लेकिन उसके साथ कोई दूसरा कांवड़िया नहीं हैं। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गई, जहां उसे उसे रेफर कर दिया गया।