फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक ने शादी के कार्ड पर छपवाया ऐसा संदेश, घराती-बराती से लेकर हर कोई दे रहा शाबाशी

Sat, 09 Nov 2019 04:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Nov 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Youth printed Avoid Food Waste and plastic slogan on his wedding card
- फोटो : अमर उजाला

अक्सर लोग शादी के कार्ड पर मंत्र लिखवाते हैं या शायरी और शुभ संदेश भी लिखवाते हैं। लेकिन उत्तराखंड में देहरादून के एक युवक ने शादी के कार्ड पर ऐसा स्लोग छपवाया जिससे हर तरफ उनकी प्रशांसा हो रही है। इतना ही नहीं उनका ये कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। 

Youth printed Avoid Food Waste and plastic slogan on his wedding card
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून के मोहकमपुर निवासी आशीष नौटियाल की शादी का कार्ड जरा हटके है। इस कार्ड में अतिथियों को दो संदेश दिये गये हैं। उन्होंने इस कार्ड में पर्यावरण को बचाने और भोजन की बर्बादी रोकने का संदेश छपवाया है। संदेश दिया गया है कि 'हिमालय बचाओ, पॉलीथीन हटाओ'।

Youth printed Avoid Food Waste and plastic slogan on his wedding card
- फोटो : अमर उजाला

कार्ड में लोगों से अपील की गई है कि शादी में आने वाले सभी अतिथि प्रतिज्ञा लें कि हम दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। इसके अलावा भोजन को व्यर्थ न करने की भी लोग प्रतिज्ञा लें। इतना ही नहीं आशीष की शादी में भी प्लास्टिक से जुड़ी किसी भी चीज का प्रयोग नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Youth printed Avoid Food Waste and plastic slogan on his wedding card
- फोटो : अमर उजाला

आशीष का कहना है कि महसूस हुआ कि लोग शादियों व अन्य मौकों पर प्लास्टिक व पॉलीथीन का अत्याधिक उपयोग करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए सबसे पहले इसे बंद करना होगा। भोजन की बर्बादी भी बड़ी समस्या है। भोजन को व्यर्थ करना भी कहीं न कहीं उन लोगों के जीवन का उपहास करना है जिन्हें एक वक्त का भोजन भी नसीब नहीं होता है। 

विज्ञापन
Youth printed Avoid Food Waste and plastic slogan on his wedding card
- फोटो : अमर उजाला

आशीष ने बताया कि उन्होंने शादी में पांच सौ कार्ड छपवाएं हैं। उनके मुताबिक एक परिवार में 5 से 10 लोग रहते हैं इस तरह उन्होंने कहा कि इस छोटी सी कोशिश से 5 से 5000 लोगों तक यह संदेश जा सकता है। शादी के कार्ड में ये संदेश इसलिए दिया क्योंकि जितने लोग आएंगे उनतक अगर बात जाएगी तो शायद लोग एक पहल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed