फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: हरकी पैड़ी पर हुई इस घटना ने देशभर में बंटोरी थीं सुर्खियां, दृश्य देखकर घबरा गए थे लोग

Thu, 24 Dec 2020 09:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Dec 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2020: ... Har ki Pauri Wall collapse Incident Shocked Everyone
- फोटो : फाइल फोटो

21 जुलाई 2020 को विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर हुई एक घटना ने देशभर में खूब सुर्खियां बंटोरी थी। उस घटना को देखने वाले शायद ही कभी वो नजारा भूल पाएं। यह घटना उस वक्त केवल हरिद्वार में ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बनी। चलिए आपको बताते हैं हरकी पैड़ी हुए विस्फोट के बारे में। 

Year Ender 2020: ... Har ki Pauri Wall collapse Incident Shocked Everyone
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हरिद्वार में 21 जुलाई की देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बीच हरकी पैड़ी चौकी से कुछ ही दूरी पर रखे गए रिंग मेन यूनिट बॉक्स एवं बिजली के खंभे पर बिजली गिर गई थी।घटना तीन से चार बजे के बीच हुई थी।

Year Ender 2020: ... Har ki Pauri Wall collapse Incident Shocked Everyone
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

जो लोग उस वक्त वहां मौजूद थे वे ऐसा दृश्य देखकर घबरा गए थे। बिजली गिरने के साथ ही तेज विस्फोट हुआ और हरकी पैड़ी की करीब बीस मीटर की चाहरदीवारी चंद मिनट में ही भरभरा कर ढह गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2020: ... Har ki Pauri Wall collapse Incident Shocked Everyone
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्फोट का असर ही था कि दीवार का मलबा ब्रम्हकुंड तक जा गिरा। दीवार गिरने की आवाज भी बहुत तेज थी। आवाज सुनकर हरकी पैड़ी चौकी पर रात में तैनात पुलिसकर्मी चौंक गए थे। वे चौकी से निकलकर बाहर की तरफ दौड़े तो दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।  

विज्ञापन
Year Ender 2020: ... Har ki Pauri Wall collapse Incident Shocked Everyone
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हरकी पैड़ी पर बिजली गिरने की खबर सुबह होते ही शहर में आग की तरह फैल गई थी। घटना के बाद जो हालात थे उसे देखने के लिए दिन भर साधु-संतों और अफसरों से लेकर आमजन का तांता लगा रहा। वहीं इस घटना का सोशल मीडिया पर भी खूब जिक्र हुआ।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed