फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे कुलदीप और शबाना...शादी को लेकर हुआ झगड़ा, मासूम का कर दिया कत्ल

Wed, 24 Aug 2022 08:19 AM IST
शाहरुख खान दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Aug 2022 08:19 AM IST
विज्ञापन
Woman was making marriage pressure accused stayed with his mother and daughter at night in gurudwara
हरिद्वार में मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची का गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला। हत्या की सूचन पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बच्ची की शिनाख्त होने के बाद पुलिस हत्या की आशंका सौतेले पिता पर जता रही है। आरोपी फरार है। सिडकुल थाना क्षेत्र के खालाटीरा मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक किसान ने अपने गन्ने के खेत में बच्ची का शव देखा तो उसके होश उड़ गए। किसान खेत में गन्ने बांधने गया था। किसान ने राहगीरों को सूचना दी और भीड़ जुट गई। बच्ची के गले पर धारदार हथियार का निशान था। जबकि घटना स्थल से ब्लेड, दो मोबाइल फोन, जूते और शर्ट मिली। सूचना पर एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान और इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल घटनास्थल पहुंचे। घटना स्थल का मुआयना कर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने साक्ष्य जुटाए। हत्या करीब 24 घंटे पहले की गई थी। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से बच्ची की शिनाख्त कराई।
Woman was making marriage pressure accused stayed with his mother and daughter at night in gurudwara
बच्ची का शव मिलने के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कई घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल के आसपास एक घायल व्यक्ति को देखा था। पुलिस ने मृतक बच्ची की फोटो के आधार पर उसकी पहचान कराने के लिए आसपास लोगों से पूछताछ की। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक छानबीन में कुछ लोगों ने बताया कि मृतक बच्ची बागपत के टिकरी गांव निवासी कुलदीप के साथ रहती थी। 

 
Woman was making marriage pressure accused stayed with his mother and daughter at night in gurudwara
बच्ची का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
कुलदीप सिडकुल में गाड़ी चलाता है। कुलदीप सिडकुल में ही फैक्टरी में काम करने वाली बिजनौर निवासी शबाना के साथ चार सालों से रहता है। दोनों ने शादी नहीं की है, लेकिन लिव-इन रिलेशनशिप में दंपती की तरह रहते हैं। बच्ची भी उन्हीं की है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने शबाना से संपर्क किया। शबाना ने बताया कि उसका कुलदीप से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह अपने घर बिजनौर आ गई, जबकि उसकी बच्ची कुलदीप के साथ ही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman was making marriage pressure accused stayed with his mother and daughter at night in gurudwara
बच्ची का शव मिलने के बाद जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
महिला बना रही थी शादी का दबाव, मांग रही थी बच्ची 
दो साल की बच्ची का गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने जब बच्ची की मां से पूछताछ की तो पता चला कि कुलदीप उसके साथ कानूनन शादी करने को तैयार नहीं था। वह उसपर शादी का दबाव बना रही थी और शादी नहीं करने पर बच्ची को मांग रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुलदीप बच्ची की हत्या कर फरार हो गया। कुलदीप ने खुद को भी लहूलुहान किया। कुछ लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में खेत से निकलते हुए देखा था। 
विज्ञापन
Woman was making marriage pressure accused stayed with his mother and daughter at night in gurudwara
बच्ची का शव मिलने के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव हजारा ग्रंट जाने वाले रास्ते के जंगल के पास गन्ने के खेत से मिले बच्ची के शव की जांच में कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने जांच में पता चला है कि कुछ दिनों पहले कुलदीप और शबाना में झगड़ा हुआ था। शबाना के बिजनौर जाने के बाद कुलदीप अपनी मां और बेटी के साथ रविवार शाम को बागपत जा रहा था। लेकिन शाम होने पर वह हजाराग्रंट स्थित एक गुरुद्वारे में रुक गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed