जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग के साथ-साथ अब एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। एनडीआरएफ की 7वीं बटालियन भटिंडा की एक टीम टिहरी वन प्रभाग के अंतर्गत तैनात की गई है।
उत्तराखंड: जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए पंजाब के बठिंडा से NDRF की टीम टिहरी गढ़वाल पहुंची।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2021
इंस्पेक्टर ने बताया, ''जंगल की टीम के साथ जाकर आग को नियंत्रित करना हमारा मुख्य मकसद है। इस ऑपरेशन में हमारी 28 लोगों की टीम भाग लेगी। पहाड़ी इलाकों में NDRF टीमें पहले से मौजूद हैं।'' pic.twitter.com/nvtfrCm6tK
शनिवार को एनडीआरएफ की 7वीं बटालियन भटिंडा के कमांडेंट राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में 28 सदस्यीय टीम का डीएफओ डा. कोको रोसे और एसडीओ रमेश खंडूड़ी ने वन चेतना केंद्र में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग वनाग्नि की घटनाएं रोकने को युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है।
उत्तराखंड : ‘विशेष जैल’ से बुझेगी जंगलों की आग, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिकों ने किया तैयार
अब केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की एक टुकड़ी को यहां तैनात किया है, जिससे आग पर और जल्द काबू पाया जा सकता है। डीएफओ ने बताया कि टीम को वन विभाग ही उपकरण उपलब्ध कराएगा। एनडीआरएफ की टीम फायर सीजन तक यहां तैनात रहेगी।