फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरनाकः हाथी ने बस में लगाया बैक गियर और दौड़ा दी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Fri, 10 May 2019 11:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 May 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
wild elephant push back gear of bus in ramnagar

उत्तराखंड के रामनगर में हाथियों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मोहान रपटे के पास एक बार फिर सड़क पर आए हाथी के कारण रोडवेज बस में सवार 34 यात्रियों की जान पर बन आई। हाथी ने बस का शीशा तोड़ अंदर सूंड़ डालकर चालक को खींचने का प्रयास किया।



 

wild elephant push back gear of bus in ramnagar
सीट से हट जाने के कारण चालक तो बच गया, लेकिन हाथी ने सूंड़ से गियर खींचा तो बैक गियर लग गया। इससे बस पीछे की ओर दस मीटर दूरी तक चली गई। इस कारण यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने तेजी से हैंडब्रेक लगाकर बस को रोका, तब लोगों की जान में जान आई। 

 
wild elephant push back gear of bus in ramnagar
फाइल फोटो - फोटो : pexels.com
रोडवेज बस यूके-07पीए-3160 गुरुवार सुबह दिल्ली से मानिला जा रही थी। तड़के चार बजे यह बस मोहान रपटे के पास पहुंची तो बीच सड़क पर हाथी को खड़ा देख चालक हरीश चंद्र ने बस रोक दी। परिचालक उत्तम सिंह ने यात्रियों से मौन रहने को कहा। इसी बीच हाथी ने बस पर सूंड़ मारी तो बस के शीशे में क्रैक आ गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
wild elephant push back gear of bus in ramnagar

हाथी ने बंपर समेत चालक की सीट पर बैक मिरर तोड़ डाला और फिर बस के अंदर सूंड़ डालकर चालक को खींचने का प्रयास किया। चालक झट से सीट से उठ गया तो सूंड़ की चपेट में आने से बच गया। इसके बाद हाथी ने सूंड़ से स्टार्ट बस के गियर को खींच दिया। जिससे अनियंत्रित बस करीब दस मीटर पीछे की ओर चली गई। इससे सहमी सवारियों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
wild elephant push back gear of bus in ramnagar

चालक ने हैंड ब्रेक लगाकर बमुश्किल बस रोकी। कुछ देर बाद हाथी साइड से आकर बस में खाने का सामान खोजने लगा। इसलिए चालक ने बस को दौड़ा दिया। मानिला से लौटने के बाद चालक ने वर्कशॉप में बस को ठीक करा स्टेशन प्रभारी नवीन आर्या, फोरमैन मोहम्मद यामीन को घटनाक्रम की जानकारी दी। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed