फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्तेदारी से लौट रहा था बुजुर्ग दंपती, रास्ते में हाथी ने पटक-पटककर मार डाला, तस्वीरें...

Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनौरी/बुग्गावाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनौरी/बुग्गावाला Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
wild elephant killed old age couple brutally
हाथ पैरों की हड्डियां बुरी तरह टूटी - फोटो : अमर उजाला

शनिवार शाम को रिश्तेदारी से लौट रहे बुजुर्ग दंपती को जंगली हाथी ने पटक-पटककर मार डाला। घटना का पता रविवार को तब चला जब दोनों लोग घर नहीं पहुंचे और परिजन उनकी तलाश के लिए निकले। दोनों के क्षत विक्षप्त शव मार्ग पर मिले। मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर बिहारीगढ़-रोशनाबाद मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। 



 

wild elephant killed old age couple brutally
- फोटो : अमर उजाला

गांव डालूवाला मजबता निवासी बंजारा सिख कर्म सिंह (65) अपनी पत्नी लीला (60) के साथ शनिवार को गांव हजाराग्रंट में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। रविवार को जब माता पिता घर लौटकर नहीं आए तो उनके बेटे विनोद कुमार ने रिश्तेदारों से संपर्क साधा। पता चला कि उसके माता पिता शनिवार शाम पांच बजे ही घर के लिए निकल गए थे। इसके बाद विनोद कुमार ने ग्रामीणों के साथ अपने माता पिता की तलाश शुरू की। दोपहर के वक्त गांव से एक किलोमीटर दूर कच्चे जंगल मार्ग पर हजारा वन चौकी से तीन सौ मीटर की दूरी पर दोनों के क्षत विक्षप्त शव मिले।

wild elephant killed old age couple brutally
- फोटो : अमर उजाला

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना देने के दो घंटे बाद सिडकुल थाने से एसआई अमित भट्ट की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंची, लेकिन वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। एसओ सिडकुल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दंपती को हाथी ने मौत के घाट उतारा है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कांग्रेसी नेता सुरेंद्र राठौर आदि के नेतृत्व में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मृतक कर्म सिंह नेत्रहीन थे। इसलिए रिश्तेदारी में दोनों पति पत्नी गए थे। बताते हैं कि पत्नी के साथ डंडा पकड़कर कर्म सिंह पीछे पीछे चलते थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
wild elephant killed old age couple brutally

शवों को देखकर ग्रामीण सिहर उठे। दोनों लोगों के हाथ पैरों की हड्डियां बुरी तरह से टूटी हुई थीं। बुग्गावाला क्षेत्र में अधिकांश गांव राजाजी टाइगर रिजर्व और वन विभाग के सामाजिक वानिकी क्षेत्र से सटे हैं। ऐसे में जंगल के अंदर की घटनाओं में वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन वन कानून की बात कहकर मृत ग्रामीण के परिजनों को मुआवजा देने से भी हाथ खड़े कर देता है। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
wild elephant killed old age couple brutally
पहले भी कई लोगों के मौत के घाट उतार चुका हाथी
- 10 मार्च 2019- बंदरजूड में जंगल के अंदर लकड़ी बीनने गई महिलाओं पर हमला, दो की मौत
- दिसंबर 2018- बंजारावाला में खेत की रखवाली को गए ग्रामीण को हाथी ने पटककर मार डाला
- नवंबर 2018- बंजारावाला में जंगल के अंदर लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों को हाथ ने पटककर मार डाला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed