उत्तराखंड के श्रीनगर में तहसील देवप्रयाग के अंतर्गत हिंसरियाखाल पट्टी के बुड़कोट गांव में जंगली सूअर ने एक वृद्घ पर हमला बोला और उसकी कमर फाड़ दी। हमले में वृद्ध की जान चली गई।
{"_id":"59b25e424f1c1be77f8b4f90","slug":"wild-boar-attack-on-old-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जंगली सूअर ने वृद्ध पर किया हमला, कमर फाड़कर आंते निकाल दी बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सूअर ने वृद्ध पर किया हमला, कमर फाड़कर आंते निकाल दी बाहर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 09 Sep 2017 08:33 AM IST
boar attack
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली सूअर
- फोटो : अमरउजाला
सूअर के हमले में घायल होने के बाद परिजन उनको अस्पताल ले गए थे। सूअर के हमले के बाद गांव में दशहत का माहौल है। ग्रामीणों ने जंगली सूअरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। इधर, वन क्षेत्राधिकारी माणिकनाथ रेंज केएस रावत का कहना है कि जंगली सूअर के हमले की रिपोर्ट मिल गई है। शासनादेश के अनुसार मुआवजा की कार्रवाई की जा रही है।
boar attack
घटना बृहस्पतिवार मध्यान्ह 12 बजे की है। बुड़कोट निवासी नैन सिंह पंवार (76 वर्ष) घर के समीप खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगली सूअर ने उन पर हमला बोल दिया। सूअर ने उनकी पसली तोड़ दी। सूअर ने दांतों से कमर को छेदते हुए आंते बाहर निकाल दी।
विज्ञापन
boar attack
उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों को देखकर सूअर भाग गया। बुरी तरह से लहूलुहान नैन सिंह को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। लेकिन उनकी स्थिति देखते हुए उनको रेफर कर दिया गया।
मौत
ग्राम प्रधान पति बुड़कोट पूर्ण सिंह रावत ने बताया कि देहरादून ले जाते समय घायल नैन सिंह ने दम तोड़ दिया। तहसीलदार एसएल चौरासिया ने नैन सिंह की मौत की पुष्टि की है।