फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Special religious journey: Residents of Uttarakhand will go to Prayagraj, Kashi and Ayodhya

धार्मिक यात्रा: पुण्य कमाने प्रयागराज, काशी और अयोध्या जाएंगे उत्तराखंड के निवासी, पढ़िए कैसे हो सकते हैं शामिल

Thu, 30 Jun 2022 03:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 Jun 2022 03:23 PM IST
सार

आईआरसीटीसी की ओर से  17 जुलाई से विशेष तीर्थयात्रा की शुरुआत की जा रही है। आईआरसीटीसी के स्टेशन ऑफिसर अमित राणा ने बताया कि तीर्थयात्रा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यात्रा को लेकर आरक्षण करा रहे हैं।

विज्ञापन
Special religious journey: Residents of Uttarakhand will go to Prayagraj, Kashi and Ayodhya
अयोध्या (फाइल फोटो।) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य के लोगों के लिए आईआरसीटीसी की ओर से नई पहल की गई है। राज्य के लोग प्रयागराज, काशी और अयोध्या जैसे तीर्थ स्थलों का तीर्थाटन कर पुण्य लाभ कमा सके इसके लिए आईआरसीटीसी की ओर से 17 जुलाई से विशेष तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इससे संबंधित तैयारियों को भी पूरा कर लिया गया है। 

विज्ञापन


विशेष तीर्थयात्रा की शुरुआत 17 जुलाई से होगी। तीर्थयात्रा में शामिल यात्रियों को 17 जुलाई को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई जहाज के जरिये वाराणसी ले जाया जाएगा और वहां आईआरसीटी की वातानुकूलित बसों के जरिये काशी विश्वनाथ का दर्शन कराने के साथ ही पूरे वाराणसी का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान तमाम धार्मिक स्थलों के साथ ही ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण होगा। यात्रा के अगले चरण में तीर्थयात्री प्रयागराज जाएंगे और संगम समेत तमाम धार्मिक महत्व के स्थलों का भ्रमण करेंगे। यात्रा के अंतिम चरण में तीर्थयात्रियों को अयोध्या का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...खुलासा: नशे की हालत में किया था मां-बेटी से दुष्कर्म, रुड़की में वारदात को अंजाम दोने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ से जौलीग्रांट एयरपोर्ट हवाई जहाज के जरिये यात्रियों को वापस लाया जाएगा। आईआरसीटीसी के स्टेशन ऑफिसर अमित राणा ने बताया कि तीर्थयात्रा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यात्रा को लेकर आरक्षण करा रहे हैं। बताया कि कोई भी तीर्थयात्री www.irctctourism.com  पर जाकर अपना आरक्षण करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed