फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में फिर बरसी आसमानी आफत, एक की मौत, तबाही का मंजर देख सहमे ग्रामीण, तस्वीरें...

Tue, 28 Jul 2020 09:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Jul 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Weather Uttarakhand Update: Disaster In Pithoragarh Again, See Horrible Visuals
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील में बारिश ने सोमवार की रात फिर तबाही मचाई। बरम क्षेत्र के मेतली और जाराजिबली गांवों में दो महिलाएं मलबे में दब गईं। इनमें मेतली निवासी राधा देवी पत्नी श्याम सिंह की मौत हो गई। उसके शव को मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे से निकाला। 

Weather Uttarakhand Update: Disaster In Pithoragarh Again, See Horrible Visuals
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, जाराजिबली निवासी हीरा देवी (42) पत्नी कुशल सिंह मंगलवार की रात घर के बाहर बने बाथरूम में गई थी। इसी दौरान वह ऊपरी हिस्से से गिरे मलबे में दब गई। मंगलवार सुबह से ही ग्रामीणों ने हीरा देवी को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था। बता दें कि पिछले एक हफ्ते में बंगापानी तहसील में आई अलग-अलग आपदाओं में मलबे में दबने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी जबकि टांगा गांव के दो लोगों समेत तीन अब भी लापता हैं।

Weather Uttarakhand Update: Disaster In Pithoragarh Again, See Horrible Visuals
- फोटो : अमर उजाला

मेतली गांव के ऊपर पहाड़ी से जबरदस्त भूस्खलन से जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर चामी नामक स्थान पर बना लोहे का पुल भी बह गया। इससे बंगापानी और सेराघाट के बीच का भी संपर्क कट गया। बरम में भी एक बेली ब्रिज गिरने की कगार पर है। मलबे के कारण गोरी नदी का प्रवाह रुकने से नदी में झील बन गई और पानी के साथ मलबा बगीचागांव में घुस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Uttarakhand Update: Disaster In Pithoragarh Again, See Horrible Visuals
- फोटो : अमर उजाला

यहां के ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों पर जाकर अपनी जान बचाई। नदी में बहने और मलबे में दबने से क्षेत्र के सैकड़ों मवेशी मर गए हैं। लुम्ती सहित कुछ अन्य गांवों में लोग फंसे हुए हैं। डीएम के निर्देश पर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ ही कुमाऊं स्काउट के जवान भी क्षेत्र में भेज दिए गए हैं।  

विज्ञापन
Weather Uttarakhand Update: Disaster In Pithoragarh Again, See Horrible Visuals
- फोटो : अमर उजाला

मोरी गांव में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। गांव में तीन मकान और लगभग आधा दर्जन वाहन नदी में बह गए। गलातीगाड़ के बढ़ते जल स्तर के कारण धामी गांव का संपर्क मुख्यालय से कट गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed