फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां हुई इतनी बर्फबारी कि -15 डिग्री पहुंचा पारा, जम गई पानी की लाइनें, बर्फ पिघलाकर पी रहे जवान

Wed, 22 Nov 2017 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Nov 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
water lines Freeze after heavy snowfall in pithoragarh Nabhidhang itbp post
snow

अभी ठंड की शुरुआत की हुई है कि पारा - 15 डिग्री तक पहुंच गया। ठंड इतनी बढ़ गई कि पानी की लाइनें तक जम गई। वहीं जवानों को बर्फ पिघलाकर पानी पीना पड़ रहा है। तस्वीरें...

water lines Freeze after heavy snowfall in pithoragarh Nabhidhang itbp post
snow

आईटीबीपी की सबसे दुर्गम अग्रिम पोस्ट नाभीढांग में रात का तापमान शून्य से 20 डिग्री से भी नीचे तक पहुंच रहा है। अग्रिम पोस्ट तक पेयजल की आपूर्ति के लिए बिछाई गई लाइन जम गई है। इस कारण नाभीढांग पोस्ट तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जवानों को बर्फ पिघलाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

water lines Freeze after heavy snowfall in pithoragarh Nabhidhang itbp post
snow

आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि दो दिन पूर्व उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुए हिमपात के बाद से तापमान में गिरावट आने लगी है। उन्होंने बताया कि नाभीढांग में आधी रात के बाद तापमान में भारी गिरावट आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
water lines Freeze after heavy snowfall in pithoragarh Nabhidhang itbp post
snow

कालापानी स्थित अग्रिम पोस्ट की भी यही स्थिति है। वहां पर रात का तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे जा रहा है। ज्योलिंगकांग में इस समय काफी बर्फ गिर गई है। उन्होंने बताया कि दिन में पानी की लाइन के ऊपर जमी बर्फ हटाई जाती है। धूप में पानी चलाने की कोशिश की जाती है।

विज्ञापन
water lines Freeze after heavy snowfall in pithoragarh Nabhidhang itbp post
Snowfall

रात में लाइन में पानी छोड़ा ही नहीं जाता क्योंकि पानी जमने से पाइपों के फटने का खतरा रहता है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस बार ठंड का असर समय से पहले शुरू हो गया है। पिछले सालों तक पेयजल लाइन जमने की समस्या दिसंबर मध्य में आती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed