अपनी शादी से पहले अनुष्का और विराट इस आश्रम में गए थे। यहां जानिए कि क्या है इस जगह से उनका कनेक्शन...
फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का हरिद्वार तहसील के अम्बूवाला गांव स्थित अनंत धाम आश्रम में उनके गुरु रहते हैं। हर शुभ काम से पहले वे उनका आशीर्वाद जरूर लेती हैं
3 of 8
virat kohli and anushka sharma
- फोटो : AmarUjala
बता दें कि, सात दिसंबर-2014 को अनंतेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने के साथ आगमन शुरू हुआ। इसके बाद अनुष्का क्रिकेटर विराट कोहली को साथ लेकर धाम में 28 दिसंबर-2016 को आयी। तभी से उनकी शादी की तैयारियां घरवालों ने शुरु कर दी थी।
उन दोनों ने अनुष्ठानों में शामिल होकर अनंत बाबा का आर्शीवाद लिया। इसके बाद दोनों ने सफलता के कई चरम प्राप्त किए। सात दिसंबर-2014 दिन शनिवार की शाम को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अंबूवाला गांव स्थित अनंत धाम आश्रम में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए पहुंची थी। इस दौरान स्वामी अनंत बाबा ने अनुष्का शर्मा एवं एक अन्य साथी को आश्रम में अनुष्ठान कराए
जिसमें उन्होंने पूजा अर्चना, हवन एवं अनंतेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद फिर 28 दिसंबर-2016 को अनुष्का विराट कोहली के साथ पहुंची तो वहां अनंत बाबा का आश्रम चर्चाओं में आ गया।