{"_id":"56890d3df86b67e188e5e872714b770f","slug":"villager-fight-in-digital-india-program-roorkee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब डिजिटल इंडिया में इंटरनेट की जगह चल गए जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब डिजिटल इंडिया में इंटरनेट की जगह चल गए जूते
Thu, 09 Jul 2015 08:31 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Jul 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
जब डिजिटल इंडिया में इंटरनेट की जगह चल गए जूते
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रुड़की में चल रहे डिजिटल इंडिया सप्ताह कार्यक्रम के तहत सालियर गांव में उस समय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया जब इंटरनेट में न तो कनेक्टिविटी आई और न ही उनकी समस्याएं सुनने के लिए अधिकारी पहुंचे।
जब डिजिटल इंडिया में इंटरनेट की जगह चल गए जूते
2 of 5
मंगलवार को अपनी समस्याएं सुनाने के लिए करीब 300 ग्रामीण पंचायत घर में मौजूद थे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गांववालों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि दो पक्षों में जमकर चप्पल-जूते चले।
जब डिजिटल इंडिया में इंटरनेट की जगह चल गए जूते
3 of 5
डिजिटल इंडिया सप्ताह का मंगलवार (7 जून) को समापन था। इसके तहत सालियर गांव के पंचायत घर में भी कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जिनमें काफी महिलाएं भी शामिल थीं, पंचायत घर में एकत्र हो गई। ग्रामीणों को इस बात का इंतजार था कि उनकी मुख्यमंत्री से बात कराई जाएगी और मौके पर आने वाले अधिकारी उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब डिजिटल इंडिया में इंटरनेट की जगह चल गए जूते
4 of 5
पंचायतघर में बीएसएनएल की ओर से मंडल अभियंता डीके शर्मा आदि अधिकारी मौजूद थे, लेकिन जिले स्तर से कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया। रुड़की की खंड विकास अधिकारी शिवरानी चौहान, लेखपाल और ग्राम विकास सचिव करीब 11 बजे आए। पंचायत घर में कुछ देर रुकने के बाद सभी अधिकारी यह कहते हुए चले गए कि अब कोई बात नहीं होगी। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन
जब डिजिटल इंडिया में इंटरनेट की जगह चल गए जूते
5 of 5
अंबेडकर सर्व समाज समिति के अध्यक्ष करम सिंह बर्मन, बिजेंद्र सैनी आदि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि उन्हें मौके पर ही समस्याओं के निराकरण कराने, इंटरनेट पर उनकी मुख्यमंत्री से बात कराने की बात कही गई थी जिस कारण बहुत से कामकाजी लोग अपना काम छोड़कर पंचायत घर में कई घंटों से जमा थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।