फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Venus in Virgo zodiac sign very bad effect

एक माह तक शुक्र कन्या राशि में , ज्यादातर राशियों पर रहेगा अनष्टि का साया

Thu, 02 Aug 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Aug 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Venus in Virgo zodiac sign very bad effect
Venus

शुक्र, जिसे वृष और तुला राशि का स्वामी माना जाता है, वह बुधवार दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेगा।

विज्ञापन


इस राशि में शुक्र 31 अगस्त तक रहेगा। इस प्रवेश के साथ कई राशियों में सुख-समृद्धि के साथ ही मनमुटाव, मतभेद, टकराव, धन व्यय का योग रहेगा। गढ़ी कैंट स्थित नवग्रह मंदिर के डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि शुक्र गृह बुधवार दोपहर से कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। इस कारण कन्या और मेष राशि में ज्यादा परिवर्तन देखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब शुक्र मीन राशि में उच्च स्थान पर होता है, तो कन्या राशि में निचले स्थान पर माना जाता है, जोकि नकारात्मक परिणाम लेकर आता है। इस बार एक अगस्त को शुक्र कन्या राशि में निचले स्थान पर प्रवेश कर रहा है। जोकि 31 अगस्त तक बना रहेगा।

विज्ञापन

राशियों में आएंगे ये बदलाव

Venus in Virgo zodiac sign very bad effect
राशि
मेष- समय नकारात्मक रहेगा, शत्रु से सावधान रहें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृषभ- शिक्षा और प्रेम संबंधों में ध्यान दें, संतान प्राप्ति, खर्चो में बढ़ोतरी।
मिथुन- मानसिक तनाव, वाहनों की खरीदारी न करें, संतान और परिजनों से संबंध अच्छे बनाएं।

कर्क- कार्यक्षेत्र में नकारात्मक संकेत, संबंधियों के साथ मतभेद रहेगा।
सिंह- परिजनों से मतभेद, धन की हानि, पैतृक संपंति पर विवाद।
कन्या- समय नकारात्मक रहेगा, शत्रु से सावधान रहें, कार्यक्षेत्र में दिक्कतें रहेंगी, वाणी में विनम्रता रखें, माता-पिता का सहयोग रहेगा।
 

व्यापार संबंधी कार्य पर सतर्क रहें

Venus in Virgo zodiac sign very bad effect
तुुला राशि
तुला- अच्छे विचार आएंगे, सतर्क रहें, व्यापार संबंधी कार्य पर सतर्क रहें।
वृश्चिक- अच्छा कामकाज रहेगा, यात्राओं का सौभाग्य रहेगा, मन थोड़ा भटका रहेगा।
धनु- प्यार भरी जिंदगी में परेशानी रहेगी, पत्नी के साथ मनमुटाव हो सकता है, कामकाज में बाधाएं आएंगी, मेहनत का फल नहीं मिलेगा।

मकर- संयम, धैर्य और विवेक से काम लें, झगड़ों से बचें, कार्यक्षेत्र में संभलकर रहें, संबंधियों का सहयोग नहीं रहेगा।
कुंभ- समय काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा, यात्रा में सावधानी बरतें, वाणी में विनम्रता लाएं, वाद-विवाद हितकारी नहीं।
मीन- अविवाहित प्रेमी के लिए समय खराब है, महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई होगी, संतान को लेकर चिंतित न रहें, दूर की यात्राओं से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed