फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vasantotsav 2023: उत्तराखंड में वसंत की बहार...राजभवन में सजा खूबसूरत फूलों का संसार, देखें तस्वीरें

Fri, 03 Mar 2023 10:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Mar 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Vasantotsav 2023 in Uttarakhand Raj Bhavan Flower Exhibition Amazing Photos
उत्तराखंड राजभवन में सजा फूलों का संसार - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड राजभवन रंग-बिरंगे फूलों से महक उठा है। शुक्रवार को राजभवन परिसर में तीन दिवसीय वसंतोत्सव शुरू हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका उद्घाटन किया।

राज्यपाल ने नक्षत्र वाटिका पर बनी लघु फिल्म का विमोचन किया। वहीं डाक विभाग की ओर से इस साल के लिए चयनित तिमरू के विशेष डाक आवरण का विमोचन किया गया। डाक टिकट प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया।

Holika Dahan 2023: दूर करें असमंजस...इस समय तक रहेगा भद्रा का साया, ये है होलिका पूजन और दहन का शुभ मुहूर्त

राज्यपाल ने उद्यान विभाग की ओर से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री किसान हेल्प लाइन नंबर 18003135685 लांच किया। कार्यक्रम में उद्यान विभाग की पुस्तक ‘शुष्क पुष्प व्यावसायिक’ हस्त पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
Vasantotsav 2023 in Uttarakhand Raj Bhavan Flower Exhibition Amazing Photos
उत्तराखंड राजभवन में सजा फूलों का संसार - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल ने कहा यहां के फूलों में अलग ही सौंदर्य और दिव्यता है, जो उत्तराखंड को आने वाले समय में पुष्प प्रदेश बनाने की ओर ले जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा वसंतोत्सव लोगों को प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करता है।

Vasantotsav 2023 in Uttarakhand Raj Bhavan Flower Exhibition Amazing Photos
उत्तराखंड राजभवन में सजा फूलों का संसार - फोटो : अमर उजाला

राजभवन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में संस्कृति विभाग सहित स्कूली बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कलाकारों ने झूमैलो, छपेली, चांचरी, तांदी, हारुल आदि लोक नृत्य प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vasantotsav 2023 in Uttarakhand Raj Bhavan Flower Exhibition Amazing Photos
उत्तराखंड राजभवन में सजा फूलों का संसार - फोटो : अमर उजाला

इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखंड की समृद्ध लोक कला की झलक देखने को मिली। कार्यक्रमों का उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव संस्कृति एचसी.सेमवाल, निदेशक उद्यान डॉ एचएस बावेजा, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Vasantotsav 2023 in Uttarakhand Raj Bhavan Flower Exhibition Amazing Photos
उत्तराखंड राजभवन में सजा फूलों का संसार - फोटो : अमर उजाला

आईएमए के बैंड ने अपनी मधुर धुनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं गोरखा राइफल्स के जवानों के किए गए खुखरी नृत्य का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के छात्रों ने योगा के बेहतरीन करतब दिखाए। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने कराटे का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed