फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब तो सुरंग से निकालो : मुझे अपने घर जाना है..बच्चे बिलख रहे उन्हें गले लगाना है...सुनिए मजदूरों के दिल का हाल

Mon, 27 Nov 2023 07:59 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Nov 2023 07:59 AM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation in Silkyara Poignant poems now viral on social media
सिलक्यारा में सुरंग - फोटो : अमर उजाला

सिलक्यारा सुरंग हादसे पर अब मार्मिक कविताएं भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है। जिनके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार से श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरंग से बाहर निकालने की अपील की जा रही है।



सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर प्रशांत चौहान ने इस हादसे पर एक मार्मिक कविता साझा की है। कविता की पंक्तियां कुछ इस तरह हैं कि अब तो निकालिए सुरंग से मुझको, मुझे अपने घर जाना है। किया था वादा जो परिवार से, वह वादा निभाना है।



निभाना है फर्ज बेटे का, कर्ज पिता का मुझे चुकाना है। पथरा गई होंगी मां की आंखें, उन्हें ढांढस दिलाना है। पहुंचकर पास पत्नी के खुशी के आंसु उसे रुलाना है। भाई के इंतजार को, अब और नहीं बढ़ाना है।

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation in Silkyara Poignant poems now viral on social media
सुरंग के बाहर परेशान परिजन - फोटो : amar ujala
बैठा होगा मुहाने पर, उसे और अब नहीं जगा सकता। बच्चे बिलख रहे हैं, घर में उनको भी गले लगाना है।
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation in Silkyara Poignant poems now viral on social media
सुरंग में रेस्क्यू अभियान जारी - फोटो : amar ujala

उत्तरकाशी के ही लोकगायक व कवि ओम प्रकाश सेमवाल लिखते हैं कि बूढ़ी मां की आंखें तरसी, कब आएगा मेरा बेटा बाहर, आहट सुनाई नहीं दे रही, मुझे चारों पहर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation in Silkyara Poignant poems now viral on social media
सिलक्यारा में सुरंग के पास बैठी महिला - फोटो : एजेंसी

टनल के भीतर से चल रहे बचाव अभियान को झटका लगने के बाद रविवार को नए जोश के साथ बचाव दलों ने चौतरफा बचाव अभियान तेज कर दिया है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse Live: 41 जिंदगियां...16 दिन, अब सेना संभालेगी मोर्चा, मौसम बन सकता है बाधा

 

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation in Silkyara Poignant poems now viral on social media
इंतजार में बैठे श्रमिक। - फोटो : amar ujala

भीतर जहां फंसे ब्लेड को काटकर निकालने में तेजी आई तो ऊपर से भी ड्रिल शुरू कर दी गई। वहीं, टनल के दूसरे सिरे से भी एस्केप टनल बनाने का काम तेज कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed